Hindi, asked by nipu2231, 8 months ago

कला और भाषा के अंतर्संबंध पर आपकी क्या राय है? लिखकर बताएँ।

Answers

Answered by bhatiamona
10

कला और भाषा दोनों के बीच एक अंतःसंबंध है। हर कला की एक अपनी भाषा होती है। यहाँ पर भाषा से तात्पर्य लिपि वाली भाषा से नहीं बल्कि कला द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली सांकेतिक भाषा से है। कला अपनी भाषा के माध्यम से अपने आसपास के परिवेश प्रकृति भावों और विचारों को व्यक्त करती है।

विभिन्न तरह की कलाएं जैसे चित्रकारी, संगीत या नृत्य के माध्यम से वे अपने आसपास के परिवेश और प्रकृति को अभिव्यक्त करते हैं। जब मनुष्य के पास भाषा का ज्ञान नहीं था तब भी वह विभिन्न कलाओं के द्वारा अपने विचार भावों को प्रदर्शित कर लेता था। तब चित्रकारी ही उसके भावों को अभिव्यक्त करने का माध्यम की इसलिए कला और भाषा का अंतःसंबंध रहा है। कला की अपनी एक भाषा होती है, जो लिपि वाली या बोलने वाली भाषा पर निर्भर नही है।

Similar questions