Hindi, asked by RohanAswal, 8 months ago

कम्प्यूटर तथा मोबाइल मनोरंजन के साथ साथ हमारी जरूरत का अधिक बन गए हैं हर क्षेत्र में इनसे मिलने वाले लाभों तथा हानियों का वर्णन करते हुए अपने विचार लिखिए पर निभंध​

Answers

Answered by tripathyspandan23
39

Explanation:

कंप्यूटर एक बहुत ही उपयोगी यंत्र है। कंप्यूटर से मानव जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। उसके कारण सब काम आसान हो गये हैं। तीव्र गति से, परिशुद्धता के साथ काम करना संभव हो गया है। आजकल कंप्यूटर का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। सब जगह, बैंक, दफ्तर, कॉलेज आदि में कंप्यूटर से सहज रूप से काम किया जाता है।

      वह एक मनोरंजन का साधन है। अनेक विडियो, गाने, चलचित्र आदि हमारा मनोरंजन करते हैं। हम ईमेल, फेसबुक, ट्विटर आदि सोशल मीडिया द्वारा अपने मित्रों के साथ संपर्क कर सकते हैं। अब सब संसार के लोग एक दूसरे के करीब आ गए हैं। दुनिया के अलग अलग कोनों में रहने वाले लोग जब चाहें एक दूसरे को देख सकते हैं और बात कर सकते हैं।        

      परन्तु कंप्यूटर एक मजबूरी बन गए हैं। छोटी उम्र में कंप्यूटर का उपयोग करने वाले बच्चे इतने क्रियाशील और फुर्तीले नहीं होंगे। उनका सामान्य जीवन से अधिक संपर्क नहीं होगा क्योंकि वे अपना अधिकांश समय एक यंत्र के साथ बितायेंगे। बच्चे बाहर जाकर अपने मित्रों के साथ खेलने की जगह कंप्यूटर के खेल खेलना पसंद करेंगे। जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। साथ ही वे मित्रता का सुख और ताज़ी हवा के लाभ से वंचित रह जायेंगे।

      इसलिए कंप्यूटर कुछ हद तक मनोरंजन का साधन हैं पर लोगों को उसके ऊपर जरुरत से अधिक निर्भर नहीं होना चाहिए।

Answered by wwwseenalingampalli
10

Answer:

mark me as a brainlist answer

Attachments:
Similar questions