Geography, asked by rajuranjandadreji, 4 months ago

कर्तन एवं दहन कृषि को मेक्सिको में कहा जाता है​

Answers

Answered by shishir303
4

कर्तन एवं दहन कृषि को मेक्सिको में “मिल्पा” कहा जाता है​।

‘कर्तन व दहन खेती’ खेती उस तरह की खेती होती है, जो जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों पर की जाती है। यह खेती मुख्यतः मानसून पर और जमीन की प्राकृतिक उर्वरता पर निर्भर होती है। इस खेती को करने के लिए किसी विशेष स्थान की विशेष जलवायु को देखकर उसी के अनुसार फसल का चुनाव किया जाता है और उस स्थान पर जमीन के टुकड़े पर पहले से उगी वनस्पति को पहले काटा जाता है, फिर उसे जला दिया जाता है और उस राख को मिट्टी में मिला दिया जाता है। फिर उसी भूमि पर खेती की जाती है, इसलिए इसे ‘कर्तन व दहन खेती’ कहते हैं।

‘कर्तन व दहन खेती’ अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम हैं। मैक्सिको मध्य अमेरिका में इसे ‘मिल्पा खेती’ कहा जाता है, तो अन्य देशों में जैसे वेनेजुएला में ‘कोनुको’ ब्राजील में ‘रोका’ अफ्रीका में ‘मसोले’ और वियतनाम में ‘रे’ खेती कहा जाता है।

भारत में ही इसके अनेक नाम है। इस खेती को असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में ‘झूम’ खेती के नाम से जाना जाता है। मणिपुर में ‘पामलू’ मध्य प्रदेश में ‘दहिया’ खेती आंध्रप्रदेश में पोडु या पेंडा खेती कहा जाता है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions