Hindi, asked by intelligent5924, 10 months ago

Karamveer ki pehchan kya hai

Answers

Answered by parvd
3

Answer:

Explanation:

जो अपने कर्म के प्रति प्रेरक रहे ओर मन लगाके महंत करे वही करमवीर ह।

Answered by bhatiamona
7

कर्मवीर की पहचान...

कर्मवीर की पहचान है..उसकी कर्मठता। कर्मवीर बेहद परिश्रमी और साहसी होते हैं। कर्मवीर में अनेक गुण ऐसे होते हैं जो उन्हें संसार में सफलता दिलाते हैं। वह अपने पुरुषार्थ का उपयोग करते हुए हर असंभव कार्य को संभव बना देते हैं। कर्मवीर हमेशा समय का सदुपयोग करते हैं, समय को व्यर्थ नहीं गवांते। किसी भी समस्या के लिए दूसरों पर दोषारोपण नहीं करते, ना ही उसके समाधान के लिये  दूसरों पर निर्भर रहते हैं, बल्कि खुद ही उस समस्या के समाधान के लिए जुट जाते हैं।

कर्मवीर चिलचिलाती धूप को भी खिलखिलाती चांदनी बना देते हैं। कर्मवीर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कितना भी दूर चलना पड़े, कितनी भी मुसीबतों और बाधाओं का सामना करना पड़े, वे हंसते-हंसते इसको स्वीकारते हैं। कर्मवीर वो  होते हैं ऐसी कोई गांठ नहीं जिसे ना खोल पाएं। कर्मवीर वे होते हैं जो जरूरत पड़ने पर शेर का सामना करने से भी नहीं घबराते होते। वह किसी की सहायता पर निर्भर नहीं रहते बल्कि अपने कार्य स्वयं करते हैं। कर्मवीर लोगों का खुद पर ही विश्वास होता है, यही विश्वास उन्हें सफलता दिलाता है।

Similar questions