) कश्मीर भारत के किस दिशा में है?
Answers
Answered by
0
कश्मीर भारत के किस दिशा में है?
कश्मीर भारत की उत्तर दिशा में है।
व्याख्या :
कश्मीर भारत के सबसे उत्तर दिशा में स्थित एक पहाड़ी राज्य है। कश्मीर को जम्मू कश्मीर के नाम से जाना जाता है। अगस्त 2019 से पूर्व कश्मीर एवं लद्दाख दोनों एक ही राज्य थे। अगस्त 2019 के बाद कश्मीर से लद्दाख नाम का एक नया प्रदेश बनाया गया। इस तरह अब जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश हैं।
कश्मीर अपने पहाड़ी नैसर्गिक सुंदरता के लिए पूरे संसार में जाना जाता है। किसी ने कश्मीर की सुंदरता के बारे में कहा था कि भारत में अगर कहीं स्वर्ग है तो कश्मीर में है। कश्मीर के श्रीनगर में स्थित डल झील और उसमें तैरने वाले लकड़ी के घर यानि शिकारे जग प्रसिद्ध हैं।
Similar questions