Hindi, asked by namratagurung321, 15 days ago

कश्मीर की घाटी संसार की सुंदर घाटियों में से एक है। यहां कहीं कहीं पहाड़ों से झरने गिरते दिखाई देते हैं तो कहीं मीठे पानी की झीले हैं। कहीं केसर की क्यारियाँ तो कहीं धान के हरे भरे खेत हैं। यहां चिनार तथा देवदार के लंबे-लंबे वृक्ष हैं। कश्मीर के बागों में शालीमार तथा निशात बाग बहुत प्रसिद्ध है। ये दोनों ही बाग सीढीनुमा हैं। यहां आडू , बादाम , सेब , चेरी आदि के वृक्ष हैं। इन वृक्षों की शोभा देखते ही बनती है। कश्मीर सौंदर्य की एक अद्भुत मिसाल है। यहां केसर की क्यारियाँ वातावरण में अनोखी छटा बिखेरती है। डल झील में तैरते शिकारे में बैठने का अनुभव सिर्फ महसूस किया जा सकता है।
question- प्रश्नोंउपयुक्त गद्यांश के लिए एक शीर्षक लिखिए​

Answers

Answered by kiranbenharsora
0

कश्मीर और उसकी घाटीयां। यही इस गद्यांश के लिए अच्छा शीर्षक है

Similar questions