Hindi, asked by anandgodara1979, 5 months ago

कठिन समय किसका प्रतीक है

Answers

Answered by topwriters
2

कठिन समय का मतलब है कि आप जीवन में कुछ कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

Explanation:

समय को खुश या दुखी बताया जाता है। जब लोग विभिन्न कारणों से दुखी होते हैं, तो वे कहते हैं कि वे कठिन समय से गुजर रहे हैं।

  • यह वित्तीय कठिनाई या नौकरी का नुकसान हो सकता है।
  • यह किसी प्रिय का नुकसान हो सकता है।
  • यह कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • यह रिश्तों के कारण अन्य भावनात्मक तनाव हो सकता है।
  • बहुप्रतीक्षित पदोन्नति के नुकसान के कारण यह मन की निराश स्थिति हो सकती है।
  • यह शादी में मोहभंग का दौर हो सकता है।

जब लोग विभिन्न कारणों से तनाव महसूस करते हैं, तो उनके पास कठिन समय होता है।

Answered by bhatiamona
4

कठिन समय मानव की हिम्मत और हौसला टूटने का प्रतीक है। जब तक मानव अपनी सहजता नहीं छोड़ता, अपना हौसला नहीं तोड़ता, हिम्मत नहीं हारता, तब तक कठिन समय नहीं आ सकता। जब तक संसार के सभी कार्य संपन्न हो रहे हैं, कार्य निरंतर चल रहे हैं, कठिन समय नहीं आ सकता।

जिसमें काम करने की शक्ति है, साहस है, हौसला है तो कठिन समय का समय नहीं आया है। कठिन समय काम रुकने का प्रतीक है, हौसला टूटने का प्रतीक है, हिम्मत हारने का प्रतीक है। जब मानव अपना हौसला छोड़ देता है अपनी हिम्मत को हार जाता है और थक हार कर बैठ जाता है, तभी से उसका कठिन समय शुरु होता है।

‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता के माध्यम से कवियत्री यह कहने का प्रयत्न करती है कि जब तक चिड़िया घोंसला बनाने का प्रयास करेगी, गिरती हुई अंतिम पत्तियों को थामने वाला कोई ना कोई मौजूद रहेगा। दादी-नानी अपने नाती-पोतों को कहानियां सुनाती रहेंगी, यात्रियों के लिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेन आती रहेंगी अर्थात जीवन के सभी सामान्य कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे, तब तक कठिन समय नहीं है। जब जीवन की स्वभाविक गतिविधियां रुक जाएंगी तब ही कठिन समय शुरू होगा।

इसलिए जीवन के रुकने का नाम ही कठिन समय का प्रतीक है।

Similar questions
Math, 9 months ago