Hindi, asked by werewolf1801, 1 year ago

kaun sa janwar lgatar teen sal tk sota hai

Answers

Answered by bhatiamona
0

कौन सा जानवर लगातार 3 साल तक सोता है ?

सही जवाब है :

: — घोंघा

“घोंघा एक ऐसा जानवर है जो लगातार 3 साल तक सो सकता है |

व्याख्या :

घोंघा एक स्थलीय अमेरुदण्डीय जीव है। अमेरुदण्डीय जीवों में मेरुदंड नही पाया जाता है। घोंघा बेहद आलसी प्रवृत्ति का जीव माना जाता है। ये जीव सोने मे बेहद माहिर है, और बहुत धीरे-धीरे चलता है। यह जीव रात्रि में विचरण करने वाला होता है। ये शाकाहारी जीव होता है।

घोंघा का शरीर कड़े खोल के अंदर बंद होता है, जहां से यह अपने पैर निकालकर चलता है और कोई खतरे का आभास होने पर अपने शरीर को खोल के अंदर कैद कर लेता है। यह बेहद धीमी गति से चलने वाला प्राणी है।

सोने की स्थिति में यह जानवर 3 साल तक सुप्तावस्था में चला जाता है और कभी-कभी तो यह 6 साल तक भी सोता रहता है।

यह चट्टानों के नीचे अपना निवास स्थान बनाता है और वहीं पर आराम करता रहता है। इसका शरीर अत्याधिक नरम होने के कारण एक बाहरी कड़े खोल से ढका रहता है जो इसके लिए सुरक्षा प्रदान करता है।

#SPJ3

Similar questions