Hindi, asked by sssss789, 1 year ago

कवि
ने दधीचि कर्ण,
आदि
महान व्यक्तियों
का उदाहरण देकर
मनुष्यता के
लिए क्या संदेश
दिया है?

Answers

Answered by shishir303
4

कवि ने दधीचि, कर्ण, शिवि, रंतिदेव आदि महापुरुषों का उदाहरण देकर परोपकार, दान और त्याग करने का संदेश देने का प्रयत्न किया है।

व्याख्या ⦂

✎... “मनुष्यता” कविता ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त’ द्वारा लिखी गयी है। इस कविता में कवि ने दधीचि, कर्ण आदि महान व्यक्तियों का उदाहरण देकर त्याग और बलिदान का संदेश दिया है। इन महान परोपकारी लोगों ने प्राणों की परवाह किए बिना लोक हित के लिए कार्य किए। दधीचि ने देवताओं की रक्षा के लिए अपनी हड्डियाँ दान दी, कर्ण ने अपना सोने का रक्षा कवच दान दे दिया, रंतिदेव ने अपना भोजन थाल ही दे डाला, राजा शिवि ने अपनी शरण में आये कबूतर की रक्षा के लिये अपना माँस ही दान दे दिया।

इस प्रकार कवि ने कवि प्राचीन भारत के महान लोगों के प्रेरणादायक उदाहरणों द्वारा हमें परोपकार के लिये प्रेरित किया है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions