कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणा ओं का वर्णन कीजिए
class - 9
क्षितिज चैप्टर कैदी और कोकिला
Answers
Answer:
Question 1: कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर: कोयल की कूक ने कवि को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। वह कोयल के साथ एक संवाद स्थापित करके अपना अकेलापन दूर करना चाहता है। वह कोयल के माध्यम से कई संदेश देना चाहता है। वह कोयल की स्वच्छंदता से जलता भी है लेकिन कोयल से दोस्ती भी करना चाहता है। वह कोयल को अपनी वेदना बताना चाहता है और उसे आजादी की लड़ाई का दूत भी बनाना चाहता है।
Question 2: कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?
उत्तर: कवि को लगता है कि कोयल किसी का संदेश लेकर आई होगी। कवि को ये भी लगता है कि कोयल वहाँ पर विद्रोह के बीज बोने आई होगी। कवि को ये भी लगता है कि कोयल उसके साथ सहानुभूति दिखाने आई होगी।
Question 3: किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
उत्तर: इस कविता में अंग्रेजी हुकूमत की तुलना तम के प्रभाव से की गई है। अंग्रेजी राज के दौरान भारत के ऊपर गुलामी का अंधेरा छा गया था। उस दौर में भारत के किसी भी व्यक्ति के पास स्वतंत्रता नहीं थी।
Question 4: कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: उस समय जेलों में कैदी को भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। कैदी को रहने के लिए एक तंग कोठरी दी जाती थी जिसमें ठीक से रोशनी भी नहीं पहुँचती थी। कैदी से कोल्हू चलवाया जाता था और पत्थर तुड़वाये जाते थे। कैदी को किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी। कैदी के लिए रोना भी मना था।
Question 5: भाव स्पष्ट कीजिए:
मृदुल वैभव की रखवाली सी, कोकिल बोलो तो!
उत्तर: कवि को लगता है कि कोयल की आवाज में एक वेदना से भरी हूक उठ रही है। ऐसा लगता है कि कोयल का संसार लुट गया है। मनुष्य जिस मानसिक स्थिति में होता है उसी तरह के मतलब वह अपने परिवेश से भी निकालता है। यदि आप खुश हैं तो सुबह के सूरज की लाली आपको सुंदर लगेगी। दूसरी ओर, यदि आप दुखी हैं तो वही लाली आपको रक्तरंजित लगने लगेगी।
हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कूँआ।
उत्तर: इस पंक्ति में कवि ने कैदी पर हो रहे अत्याचार के बारे में लिखा है। कैदी से कोल्हू चलवाया जाता था। दूसरे शब्दों में कैदी से किसी बैल की तरह काम लिया जाता था। लेकिन ऐसी स्थिति में भी कैदी के अंदर से देशभक्ति की भावना मिट नहीं पाती है। उसे लगता है कि कोल्हू चलाकर वह ब्रिटिश हुकूमत की अकड़ को मिटा रहा है।
Question 6: अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
उत्तर: कवि को लगता है कि शायद कोयल ने आधी रात में जंगल की आग की भयावहता देख ली है इसलिए चीख रही है।
Question 7: कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?
उत्तर: कवि को दो बातों से ईर्ष्या हो रही है। एक ओर तो कोयल के लिए खुला आकाश है जिसकी कोई सीमा नहीं है, वहीं दूसरी ओर कवि एक दस फुट के कमरे में बंद है। लोग कोयल के गाने की तारीफ करते हैं, लेकिन एक कैदी के लिए तो रोना भी मना है।
Question 8: कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?
उत्तर: सामान्य परिस्थिति में कोयल के गाने को सकारात्मक तौर पर देखा जाता है। कोयल का गाना प्रेम, खुशी, वसंत, आदि का प्रतीक होता है। कवि को भी कोयल के बारे में यही बातें पता हैं। लेकिन जब कोयल आधी रात को जेल में गाती है तो कवि को लगता है कि कोयल के गाने के मायने बिलकुल अलग हो गये हैं। कवि को लगता है कि कोयल अपने गाने के पुराने मतलबों को मिटा रही है।
Question 9: हथकड़ियो को गहना क्यों कहा गया है?
उत्तर: कोई भी स्वाधीनता सेनानी किसी अपराध के कारण हथकड़ियाँ नहीं पहनता है बल्कि अपने देश की आबरू बचाने के लिए हथकड़ियाँ पहनता है। इसलिए यहाँ पर हथकड़ियों को गहना कहा गया है।
Question 10: ‘काली तू .......ऐ आली!’ इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर: इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द का उपयोग अलग-अलग अर्थों में किया गया है। इससे हिंदी भाषा की विशेषता और सौंदर्य का पता चलता है। एक ओर तो काली कोयल को सुंदर माना जाता है वहीं दूसरी ओर काल कोठरी की कालिमा को अच्छा नहीं माना जाता है। इन पंक्तियों में कवि ने काले रंग की भयावहता का सटीक चित्रण किया है और दिखाया है कि किस तरह से कालिमा हर ओर व्याप्त है।
Question 11: काव्य सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:
किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दीखी?
उत्तर: यहाँ पर कवि ने एक उपमा देकर अपने अंदर और बाहर की बेचैनी को चित्रित किया है। दावानल यानि जंगल की आग बड़ी भयावह होती है और बड़ी तेजी से फैलती है।
तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!
उत्तर: इन पंक्तियों में कवि ने कोयल की आजादी और अपनी गुलामी की तुलना की है। यहाँ पर गाने और रोने के बीच की खाई को दिखाया गया है।
Question 12: कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?
उत्तर: कोयल की एक अपनी विशिष्ट पहचान होती है। कोयल का काला रंग उसकी सुरीली आवाज के साथ एक अजीब से मेल को दर्शाता है। कोयल के कूकने को वसंत के आगमन के रूप में देखा जाता है और इसे प्रेम का प्रतीक भी समझा जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण कवि ने कोयल को चुना होगा।
Question 13: आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?
उत्तर: अंग्रेजों के नजरिये से देखें तो स्वतंत्रता सेनानी खतरनाक अपराधी थे क्योंकि वे अंग्रेजों के शासन के लिए खतरा बन रहे थे। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार किया जाता होगा।
Explanation:
THESE QUESTION ANSWERS ARE FROM THE NCERT BOOK.
HOPE THEY WILL HELP YOU.
IF YOU ARE BENEFITED FROM MY ANSWER THEN PLEASE LET ME KNOW.
इस कविता में उन्होंने एक जेल में बंद कैदी की पीड़ा को दर्शाया है।
- वह अपने प्रियजनों से संदेश प्राप्त करने की उम्मीद में बेहद निराशा के साथ जेल के अंदर अपने दिन गुजारता है।
- कैदी एक स्वतंत्रता सेनानी है और वह बताता है कि ब्रिटिश शासन कितना क्रूर हो सकता है।
- उसने पास के एक पेड़ की शाखा पर एक कोयल को बैठे देखा और पक्षी को अपनी पीड़ा समझाई।
- जेल में बंदियों को दिया जाने वाला खाना खाने योग्य था। वह न तो मर सकता है और न ही खाना खाकर और हर दिन प्रताड़ित किया जा सकता है।
- उसकी सभी गतिविधियों पर जेल प्राधिकरण द्वारा नजर रखी जाती है। उसने सोचा कि रातें बिना किसी आवाज के बीत गईं जिससे चंद्रमा निराश हो गया।
- उसे आश्चर्य होता है कि पक्षी रात में यहाँ क्यों गीत गाता है और बीच-बीच में रुकता है।
- कवि के अनुसार एक कैदी की आवाज में ऐसा लगता है कि कोयल का गीत क्रोध और पीड़ा से भरा है।
- आप सोच सकते हैं कि आराम से बिस्तर पर लेटने वाले व्यक्ति को वही गाना मीठा लगा होगा। चिड़िया की मधुर धुन भी कठोर और क्रोध से भरी हुई लगती है।
- वह यह भी सोचता है कि लाल उगता सूरज आपको खूनी दिखता है।
- कविता की मदद से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैदी कैसे अंदर से टूटा था.