Hindi, asked by tripurari1275, 9 months ago

कविता में से
1. कविता में मनुष्यों को समय के साथ चलने के लिए क्यों कहा गया है?
2. प्रकृति समय के अनुसार चलती है, स्पष्ट कीजिए।
3. “जिसका समय से कदम मिला, रहा समय उसी का प्यारा।''
| इन पंक्तियों के माध्यम से क्या कहा गया है?
4. कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?​

Answers

Answered by bhatiamona
18

1. कविता में मनुष्यों को समय के साथ चलने के लिए क्यों कहा गया है?

उत्तर : कविता में मनुष्यों को समय के साथ चलने के लिए इसलिए कहा क्योंकि समय किसी के नहीं रुकता है | जो मनुष्य समय के साथ चलता वह जीवन में हर सफलता प्राप्त करता है | समय में इतनी ताकत होती है , वह हमें ऊँचाइयों की तक ले जाता है और नीचे भी गिरा सकता है |

2. प्रकृति समय के अनुसार चलती है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : प्रकृति समय के अनुसार चलती है क्योंकि ऋतु परिवर्तन , सूर्य का उदय होना , सूर्य का अस्त होना , दिन हो या रात हो , फल , पेड़ , खेतों में फसलें , रात को चाँद का निकलना और तारों का चमकना आदि यह सब समय के अनुसार होता है |

3. “जिसका समय  से कदम मिला, रहा समय उसी का प्यारा।| इन पंक्तियों के माध्यम से क्या कहा गया है?

उत्तर : “जिसका समय  से कदम मिला, रहा समय उसी का प्यारा।| इन पंक्तियों के माध्यम से समझाना चाहते है कि जो व्यक्ति समय के साथ मिलकर चलता है , समय हमेशा उन्हीं  का होता है | ऐसे लोग समय को जीत लेते है | समय के साथ कदम चलने वाले हमेशा अपने लक्ष्य को हासिल करके रखते है |

4. कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?​

उत्तर : समय कविता के माध्यम से यह संदेश देना चाहता है कि हम कुछ भी कर लें समय हमारे लिए कभी नहीं रुकता है | समय हमेशा आगे बढ़ता ही रहता है | एक बार जो समय चला जाता है वह कभी भी वापिस नहीं आता है |

Answered by vinaykumar7783
0

answers is images here

note : I hope this answers is helpful for you

if you are helpful then , you are give like & follow

and have a nice day everyone

Thanks & regards

Himanshu Kumar yadav

Attachments:
Similar questions