Hindi, asked by nikhilag1777, 5 months ago

(ख) कस्य जन्मदिवसः 'बालदिवस' रूपेण आयोज्यते?​

Answers

Answered by supriyayadav724
0

Answer:

Jawahar Lal Nehru.....

...

.....

Answered by itsTeju
2

Explanation:

Jawaharlal Nehru

भारत में बाल दिवस (चिल्ड्रंस डे) हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म भी हुआ था। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' भी कहा करते थे। भारत में बाल दिवस प्रधानमंत्री नेहरू के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। अक्सर स्कूलों में बच्चों को बाल दिवस पर निबंध लिखने को कहा जाता है लेकिन छात्रों को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। आज हम आपको बाल दिवस पर निबंध लिखने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने स्कूल के शिक्षकों को इम्प्रेस कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

ऐसे करें निबंध की शुरूआत

बाल दिवस पर निबंध लिखने से पहले छात्रों को यह जानकारी होनी चाहिए कि भारत में बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में बाल दिवस प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ था। वह बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय थे इसलिए भी उनके जन्मदिन के दिन पूरे देश में बाल दिवस मानया जाता है।

Similar questions