Hindi, asked by ssons99, 7 days ago


ख) ऋतु परिर्वतन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उदाहरण देकर समझाए

Answers

Answered by IIRissingstarll
1

Answer:

ग्रीष्म - इस ऋतु में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है, जिससे प्राणी व्याकुल हो जाते हैं और प्रकृति भी मुरझा जाती है। लोगों को ठंडे पेय व खाने के पदार्थ लुभाते हैं। अमीर लोग कूलर व ए.सी. का प्रयोग करते हैं जबकि गरीब लोग पेड़ की ठंडी छाया में ही गरमी की तपन मिटाने का प्रयास करते हैं । सभी को सूती कपड़े पहनना अच्छा लगता है।

शीत - शीत ऋतु में बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को, विशेषकर निर्धन वर्ग को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस ऋतु में लोग गर्म चीजें खाना व गर्म कपड़े पहनना पसंद करते हैं। धूप सबको भाती है।

वर्षा - वर्षा ऋतु में काम-काज ठप्प हो जाते हैं। अमीर-गरीब सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिक वर्षा हो जाने से बाढ़ भी आ जाती है जिससे सभी को हानि उठानी पड़ती है। बच्चे इस ऋतु का आनंद उठाते हैं। जबकि वसंत ऋतु में अस्वस्थ व्यक्ति भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। प्रकृति निर्मल आँचल झड़कर अपना हर्ष प्रकट करती है। चारों ओर हरियाली व सुगंधित फूलों से आनंदमय वातावरण होता है। मानव जाति के साथ-साथ पशु-पक्षी भी प्रसन्नचित्त हो जाते हैं।

Explanation:

Similar questions