Hindi, asked by chauhanaryan283, 9 months ago

(ख) समस्त पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए-
(0 रातों-रात
(i) रसोईघर
(i) दाल-चावल​

Answers

Answered by bhatiamona
45

Answer:

समास विग्रह = सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना समास-विग्रह कहलाता है। विग्रह के बाद सामासिक शब्द गायब हो जाते हैं अथार्त जब समस्त पद के सभी पद को अलग – अलग करते हैं उसे समास- विग्रह कहते हैं।  

1 रातों-रात

रातों- रात  = रात ही रात में

रातों- रात में अव्ययीभाव समास होता है |

अव्ययीभाव समास में पहला शब्द अव्यय होता है बाद का शब्द कोई संज्ञा शब्द होता है।  अव्यय और संज्ञा के योग से बनता है और इसका क्रिया विशेष के रूप में प्रयोग किया जाता है।

2. रसोईघर = रसोई के लिए घर

रसोईघर में संप्रदान तत्पुरुष होता है |  

संप्रदान तत्पुरुष समास में  उत्तरपद प्रधान हो और पूर्वपद गौण एवं 'के लिए' चिह्न का लोप हो उसे संप्रदान तत्पुरुष समास कहते हैं।  

3. दाल-चावल

दाल-चावल = दाल और चावल

दाल-चावल में द्वंद्व समास होता है |

द्वंद्व समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर 'और', 'अथवा', 'या', 'एवं' लगता है, वह द्वंद्व समास कहलाता है।  

Similar questions