Hindi, asked by ssmajariya26, 9 months ago

ख) विग्रह करके समास का नाम भी लिखिए :
नियमावली​

Answers

Answered by jayathakur3939
5

नियमावली​ का समास विग्रह :- ( नियमों की आवली )

समास है :- (  तत्पुरुष समास  )

समास  की परिभाषा : -

'समास' शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है 'छोटा रूप'। अतः जब दो या दो से अधिक शब्द (पद) अपने बीच की विभक्तियों का लोप कर जो छोटा रूप बनाते है, उसे समास, सामाजिक शब्द या समस्त पद कहते है।

जैस : 'रसोई के लिए घर' शब्दों में से 'के लिए' विभक्त का लोप करने पर नया शब्द बना 'रसोई घर', जो एक सामासिक शब्द है।

किसी समस्त पद या सामासिक शब्द को उसके विभिन्न पदों एवं विभक्ति सहित पृथक् करने की क्रिया को समास का विग्रह कहते है।

जैसे : विद्यालय = विद्या के लिए आलय, माता पिता = माता और पिता  

समास छः प्रकार के होते है :-

1. अव्ययीभाव समास

2. तत्पुरुष समास

3. द्वन्द्व समास

4. बहुब्रीहि समास

5. द्विगु समास

6. कर्म धारय समास

तत्पुरुष समास की परिभाषा :-

में दूसरा पद (पर पद) प्रधान होता है अर्थात् विभक्ति का लिंग, वचन दूसरे पद के अनुसार होता है।  इसका विग्रह करने पर कर्ता व सम्बोधन की विभक्तियों (ने,हे,ओ,अरे) के अतिरिक्त किसी भी कारक की विभक्त प्रयुक्त होती है तथा विभक्तियों के अनुसार ही इसके उपभेद होते है।

Similar questions