Hindi, asked by kiku69, 9 months ago

Krishi ki dereshti se rajasthan ka bhart me konsa sethan h​

Answers

Answered by lyjujimmy2016
1

Answer:

राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य है। यहाँ की कुल आबादी का 70% हिस्सा कृषि एवं कृषि आधारित उद्योगों पर निर्भर रहता है। राजस्थान में कृषि की निर्भरता वर्षा पर है, अधिकांश कृषि योग्य भूमि पर मानसून के समय ही कृषि ली जाती है अतः राजस्थान में कृषि को मानसून का जुआ भी कहा जाता है।

कृषि : महत्वपूर्ण तथ्य

भारत के कुल कृषि क्षेत्र का लगभग 13.27% राजस्थान में है।

राज्य के कुल पृष्ठ क्षेत्रफल का 30% भाग सिंचित है।

राजस्थान के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान स्थिति कीमतों पर 19.5 प्रतिशत है। (आर्थिक समीक्षा वर्ष 2016-17)

राज्य का बाजरे के उत्पादन व क्षेत्रफल दोनों दृष्टि से देश में प्रथम स्थान है।

राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र सेवर भरतपुर में स्थित है।

राष्ट्रीय बीज मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी गांव अजमेर में है।

राज्य का पहला कृषि रेडियो स्टेशन भीलवाड़ा में खोला गया।

कांगड़ी दक्षिणी राजस्थान के गरीब आदिवासी शुष्क क्षेत्रों की एक विशेष फसल है।

भारत में एमएस स्वामीनाथन के प्रयासों से 1966-67 में हरित क्रांति शुरू हुई।

Similar questions