Computer Science, asked by rashiahirwar822, 6 months ago

लोकप्रिय संस्कृति के माध्यम से लिंग समानता को मजबूत करने में मीडिया की क्या भूमिका है​

Answers

Answered by shishir303
16

लोकप्रिय संस्कृति यानि पॉपुलर कल्चर, जिसे पॉप संस्कृति भी कहा जाता है। इस संस्कृति के द्वारा मीडिया के माध्यम से लिंग समानता को मजबूत करने में बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

लोकप्रिय संस्कृति किसी समाज के सदस्य द्वारा कुछ प्रथाओं, कुछ विश्वासों और वस्तुओं के एक समूह के रूप में प्राप्त होती है जो किसी समाज में प्रभावी और सर्वत्र व्याप्त होती हैं। मीडिया द्वारा इन अत्याधिक प्रभावित विचारों का संप्रेषण समाज के लोगों के रोजमर्रा के जीवन में प्रविष्ट कराया जाता है, जिससे लोगों के विचार और दृष्टिकोण प्रभावित होते हैं। मीडिया में लैंगिक समानता को भी इसी संस्कृति के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रसारित किया जा सकता है। लोकप्रिय संस्कृति की अनेक श्रेणियां जैसे मनोरंजन जिसमें फिल्मे, टीवी, रंगमंच आदि आते हैं, खेल जिसमें विभिन्न तरह के खेल तथा राजनीति, कला, नृत्य आदि जैसे अनेक क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों के माध्यम से लैंगिक समानता को दूर किया जा सकता है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions