Social Sciences, asked by abdulmabood2546, 10 months ago

लोकतंत्र के एक रूप नैतिक लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं?

Answers

Answered by shishir303
10

लोकतंत्र एक नैतिक व आध्यात्मिक जीवन दर्शन के रूप में स्वीकार किया गया है। इस तरह लोकतंत्र के प्रति नैतिक दृष्टिकोण को ही नैतिक लोकतंत्र कहते हैं। नैतिक लोकतंत्र का तात्पर्य लोकतांत्रिक दर्शन के व्यवहारिक रूप का पालन करना है, जिसमें मानव मूल्यों को ही समाज व शासन का मूल आधार माना गया है। नैतिक लोकतंत्र की सबसे उत्तम अभिव्यक्ति सन 1789 में फ्रांस के उदारवादी, लोकतंत्रवादी, क्रांति, स्वतंत्रता, समानता व भाईचारे के नारे के रूप में हुई। इन सब बातों में भाईचारे का विशेष महत्व है, क्योंकि यदि भाईचारा नहीं होगा तो व्यक्तियों में समानता नहीं हो सकती और समानता नहीं होगी तो स्वतंत्रता नहीं होगी और तब लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जायेगा।

Similar questions