History, asked by veeruanuragi99975, 5 months ago

लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होनी चाहिए​

Answers

Answered by bhatiamona
1

लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होनी चाहिए​ :

लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के पास होनी चाहिए।

व्याख्या :

वास्तव में लोकतंत्र जनता की अवधारणा पर आधारित होता है तथा जनता के हाथ में ही सारी शक्ति है, लेकिन हर कार्य जनता नहीं कर सकती। शासन प्रशासन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए जनता सीधे दखल नहीं दे सकती। इसलिए वो जनप्रतिनिधि चुनती है जो उसके प्रतिनिधि बनकर निर्णय लेते हैं। इसलिए लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास होनी चाहिए। यदि ऐसा कोई निर्णय जनप्रतिनिधि लेते हैं जो जनता के भावना के विरुद्ध है तो जनता उन्हें शासन से हटा सकती है जो कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है।

Similar questions