Social Sciences, asked by Aayushijoshi2739, 10 months ago

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।

Answers

Answered by nikitasingh79
34

उत्तर :  

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिका निम्न प्रकार से हैं :  

(क) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं :  

अधिकतर लोकतंत्र में राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को राजनीतिक क्षेत्र में उतार कर चुनाव लड़ते हैं। यह एक अथवा दूसरे ढंग से अपना उम्मीदवार चुनते हैं । परंतु हमारे देश में केंद्रीय नेतागण ही उन्हें किसी न किसी आधार पर चुनते है ।

(ख) नीतियों तथा कार्यक्रमों को सामने लाना :  

राजनीतिक दल जनता के कल्याण के लिए कुछ नीतियों तथा कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं तथा उन्हें जनता के सामने रखते हैं। मतदाता उस दल के उम्मीदवार का ही चुनाव करते हैं जिनकी नीतियां उन्हें सबसे अच्छी लगती है। लोकतंत्र में सबकी अलग-अलग राय होती है परंतु उन्हें इकट्ठा करके एक दिशा दी जाती है जिसमें सरकार द्वारा नीतियों को बनाया जाता है।

(ग) कानूनों का निर्माण करना :  

जो भी राजनीतिक दल सत्ता में होता है वह कानूनों का निर्माण करता है । वास्तव में कानून तो विधायिका द्वारा ही बनाए जाते हैं परंतु जो भी राजनीतिक दल सत्ता में होता है , वह अपनी केंद्रीय सत्ता से किसी विशेष मुद्दे पर दिशा-निर्देश प्राप्त करता है तथा कानून बनाता है।

(घ) राजनीतिक दल सरकार को निर्मित करते हैं तथा चलाते हैं :  

जो भी राजनीतिक दल चुनाव में बहुमत प्राप्त करता है उसे सरकार बनाने का अवसर प्राप्त होता है। यह सरकार बनाता है तथा अपनी विचारधारा के अनुसार सरकार को चलाता तथा नीतियां बनाता है।

(ड़) विपक्ष का निर्माण :  

सभी दल सरकार का निर्माण नहीं कर सकते। जो दल सरकार नहीं बना सकते वह विपक्ष की भूमिका अदा करते हैं तथा बहुत से मुद्दों को जनता के सामने लाने का प्रयास करते हैं। यह साधारणतया उन मुद्दों को जनता के सामने लाते हैं जिन पर सरकार इनके अनुसार असफल रही है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

Answered by Anonymous
11

Explanation:

उत्तर: राजनीतिक दलों की निम्न भूमिका होती है:

चुनाव लड़ना

सरकार बनाना और सरकार चलाना

चुनाव हारने वाली पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाती है।

राजनीतिक दल लोगों को सरकारी मशीनरी से जोड़ते हैं और लोगों तक सरकार की समाज कल्याण योजनाएँ पहुँचाते हैं।

जनता की धारणा को बनाते हैं, नियम और कानून बनाते हैं।

Similar questions