लेखिका की दादी ने चोर का जीवन किस प्रकार बदल दिया ?
Answers
Answered by
5
➲ ‘मेरे संग की औरतें’ पाठ में लेखिका की दादी ने चोर का जीवन इस प्रकार बदल दिया कि एक रात घर के सारे पुरुष लोग शादी में गए थे तो औरतें रतजगा मना रही थीं। दादी माँ एक कमरे में सोई हुई थी। उसी समय सेंध लगाकर एक चोर घर में घुसा आवाज सुनकर लेखिका की दादी की दादी माँ की आँख खुल गई। लेखिका की दादी ने चोर को देखकर उसे कएँ से पानी लाने को कहा। चोर पकड़े जाने पर पानी लाने चला गया। पानी लेकर लौटते समय पहरेदार ने चोर को पकड़ लिया। लेकिन दादी ने लोटे का आधा पानी स्वयं पीकर आधा पानी चोर को पिलाया और कहा, आज से हम दोनों माँ-बेटे हुए अब चाहे तू चोरी कर या चाहे खेती करा। दादी माँ के इस व्यवहार चोर ने चोरी का स्वभाव छोड़ दिया और खेती करने लगा। इस तरह उसका जीवन बदल गया।
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌
Similar questions