लेखिका मृदुला गर्ग के पिता ने उन्हें कौन सा उपन्यास पढ़ने के लिए दिया
Answers
लेखिका मृदुला गर्ग को उनके पिता ने रूसी लेखक दातोस्वकी द्वारा लिखित ‘ब्रदर्स कारामजोव’ उपन्यास पढ़ने के लिये दिया था।
‘मेरे संग की औरतें’ पाठ में लेखिका मृदुला गर्ग को यह उपन्यास उनके पिता ने उनकी 9 वर्ष की आयु में पढ़ने को दिया था। जब लेखिका की गुड़िया टूट गई और वह रोने लगी तो लेखिका के पिताजी के पास और कोई उपाय न होने के कारण उन्होंने लेखिका के मन को बहलाने के लिए लेखिका को ब्रदर्स कारामजोव नाम का उपन्यास पढ़ने को दिया, क्योंकि लेखिका के पिता भी स्वयं किताबों के शौकीन थे और वे चाहते थे कि लेखिका इस उपन्यास से कुछ सीखे। लेखिका को भी किताबों का शौक था इसलिए लेखिका ने बाद में कई बार यह उपन्यास पढ़ा। हालांकि लेखिका उस समय आयु छोटी होने के कारण इस उपन्यास का मतलब बहुत अधिक नहीं समझ पाई, लेकिन बाद में बड़े होने पर लेखिका को यह उपन्यास बहुत अच्छा समझ में आ गया था। खासकर इस उपन्यास का एक अध्याय जो बच्चों पर होने वाले अनाचार और अत्याचार पर आधारित था, लेखिका के मन को छू गया था।
☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼