Hindi, asked by yadavpiyush93339, 7 months ago

लिखित कार्य ( अनुच्छेद लेखन ) ( विषय संवर्द्धन हेतु)
• निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर (80-100 शब्दों में ) अनुच्छेद लिखिए-
1. वृक्ष-धरा का गहना
2. प्रकृति के अनुपम उपहार हैं हरे-भरे वृक्ष

Answers

Answered by sonikumari1516
1

यह रहा आपका उत्तर :

वृक्ष हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं। यह सच किसी से छिपा नहीं है। वास्तव में यह धरती का गहना हैं और प्रकृति का श्रंगार करते हैं। धरती पर हरियाली ही इन पेड़ों की देन है। मौसम, जलवायु, बारिस भी इन पेड़ों की देन है। यह हमें प्राणवायु देने के साथ ही पर्यावरण में मौजूद तमाम जहरीली गैसों को ग्रहण कर हमें शुद्ध आक्सीजन की पूर्ति करते हैं। अगर पेड़ न हों तो जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती।

पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे से ¨चतित दैनिक जागरण ने इस बरसात के मौसम में एक करोड़ पौधे लगवाने का संकल्प लिया है। इसके लिए पूरे देश में एक साथ पेड़ लगाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। दैनिक जागरण की प्रेरणा से इस मुहिम में शासन, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शुरू हो गई है। जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण को लेकर शपथ व संकल्प लिए जा रहे हैं। पेड़ पौधे रोपने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रकृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है। इसके चलते इनके ऊपर अत्याचार कर आरी चलाई जा रही है। इनका मानव जीवन में कितना महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके बारे में समझना होगा। मनुष्य श्वसन क्रिया के दौरान आक्सीजन ग्रहण करता है, जबकि बदले में शरीर के अंदर से कार्बन डाई आक्साइड़ निकालता है। यह दूषित गैस हमारे पर्यावरण में घुल जाती है। लेकिन इसके विपरीत वृक्ष कार्बन डाईआक्साइड़ अवशोषित कर शुद्ध आक्सीजन वायुमंडल में प्रवाहित करते हैं। इससे हम आक्सीजन ग्रहण कर अपनी दिनचर्या पूरी करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना शून्य है। इन पेड़ों के अंदर तमाम औषधीय गुण भी विद्यमान हैं। पेड़ की जड़, तना व फल तमाम बीमारियों को दूर भगाने के काम आते हैं। इसके अलावा यह पेड़ प्रकृति का श्रंगार भी हैं। हरे-भरे वृक्ष प्रकृति की अनुपम छटा का अहसास कराते हैं। इसीलिए हम सभी को पेड़ लगाने से लेकर उनके संरक्षण तक अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर पायेंगे। प्रत्येक मनुष्य को प्रतिवर्ष एक-एक पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का बीड़ा उठाना होगा। तभी हम प्रकृति की रक्षा कर पायेंगे।

कृपया मेरे उत्तर को brainlist उत्तर बनाए

Similar questions