Hindi, asked by asmi3690, 5 months ago

लेखक को बदलू से लगाव क्यों था? ​

Answers

Answered by premapallak
8

Answer:

लेखक को बदलू काका से अत्यधिक लगाव था। वह लेखक को ढेर सारी लाख की रंग-बिरंगी गोलियाँ देता था इसलिए लेखक अपने मामा के गाँव चाव से जाता था। गाँव के सभी लोग बदलू को 'बदलू काका' कहकर बुलाते थे इस कारण लेखक भी 'बदलू मामा' न कहकर 'बदलू काका' कहता था।

Answered by ZzyetozWolFF
6

Answer:

लेखक बचपन से ही बदलू के पास रहना पसंद करता था। इसका परम कारण यह था कि लेखक को बदलू सुंदर सुंदर लाख की गोलियां बनाकर देता था। अपने मामा के गाओ जाने का सिर्फ वहीं कारण हुआ करता था। लेखक बदलू के पास बैठ कर उसका काम देखता। उसकी लाख की चूड़ियां बनाने की विधि को निहारता। और इसी तरह उसकी गर्मियों की छुट्टी बिता करती थी। बदलू तो उस गाओ में लाख की चूड़ियां बनाने वाला सर्वश्रेष्ठ कारीगर हुआ करता था। इसी तरह लेखक के लिए बदलू कुछ खास हुआ करता था।

Explanation:

लाख की चूड़ियां एक ऐसा पाठ है जो एक बहुत गहरा संदेश देता है। कहानी शुरू होती है जब लेखक बताता है कि किस तरह उससे पूरे गाओ में सिर्फ एक बदलू ही पसंद है। किस तरह उसके पास रहना लेखक को पसंद था क्युकी बदली उसे सुंदर सुंदर लाख की गोलियां बनाकर देता था।

पिताजी के ट्रांसफर के बाद लेखक गाओ सालो तक नहीं जा सका। काफी सालों बाद जब वह जाता है तो बदलू की हालत कुछ ठीक नहीं थी। उसकी लाख की चूड़ियां बनाने का धंधा पूर्ण बंद हो गया था। वह बीमार हो गया और एक बेरोजगार भी। कारण यही था कि आजकल लाख की चूड़ियों की जगह कांच की चूड़ियां प्रचलन में आ गई। जिसके वजह से उसे अपना काम बंद करना पड़ा।

जब लेखक को बदलू की बेटी आम देने के लिए आयी तो उसके गोरी गोरी कलाइयों में लाख की चूड़ियां बहुत लुभा रही थी। बदलू ने समझ लिया कि लेखक देख क्या रहा है। और बदलू बताता है कि वो चूड़ियां आखिरी जोड़ा था जो उसने बनाया था, ज़मींदार साहब की बेटी के विवाह पर, दस आने पैसे उसको दे रहे थे। तो उसने जोड़ा नहीं दिया। कहा, शहर से ले आओ।

लेखक निष्कर्ष निकलता है कि किस तरह मिशिनी युग लोगो की नौकरी और रोज़ी रोटी के रहा है।

Similar questions