लेखक क्यों पूछता है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है, पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? स्पष्ट करें ।
Answers
Answer:
प्रकृति के अन्य प्राणियों की तुलना में मनुष्य में सोचने की शक्ति अधिक होती है। वह अपने ही नहीं दूसरों के सुख - दुःख का भी ख्याल रखता है और दूसरों के लिए कुछ करने में समर्थ होता है। जानवर जब चरागाह में जाते हैं तो केवल अपने लिए चर कर आते हैं, परन्तु मनुष्य ऐसा नहीं है। वह जो कुछ भी कमाता है ,जो कुछ भी बनाता है ,वह दूसरों के लिए भी करता है और दूसरों की सहायता से भी करता है।
प्रस्तुत पाठ का कवि अपनों के सुख - दुःख की चिंता करने वालों को मनुष्य तो मानता है परन्तु यह मानने को तैयार नहीं है कि उन मनुष्यों में मनुष्यता के सारे गुण होते हैं। कवि केवल उन मनुष्यों को महान मानता है जो अपनों के सुख - दुःख से पहले दूसरों की चिंता करते हैं। वह मनुष्यों में ऐसे गुण चाहता है जिसके कारण कोई भी मनुष्य इस मृत्युलोक से चले जाने के बाद भी सदियों तक दूसरों की यादों में रहता है अर्थात वह मृत्यु के बाद भी अमर रहता है। आखिर क्या है वे गुण ? यह इस पाठ में जानेंगे -
लेखक पूछ रहा है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर, उसका कारण निम्नलिखित है।
- यह प्रश्न " नाखून क्यों बढ़ते है? " पाठ से लिया गया है तथा इसके लेखक है हजारी प्रसाद द्विवेदी जी।
- लेखक के मन में अंतर्द्वन्द्व की भावना उभर रही है कि मनुष्य इस समय पशुता की ओर बढ़ रहा है या मनुष्यता की ओर, अपनी इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए, इसे प्रश्न के रूप में स्पष्ट रूप से लोगो के सामने रखता है।
- लेखक कहता है कि इस विचारात्मक प्रश्न पर अध्ययन किया तो पता चला कि मनुष्य पशुता की ओर बढ़ रहा है मनुष्य को लगता है कि अपने पास बंदूक, पिस्तौल, बम तथा नए नए महाविनाश के अस्त्र शस्त्र रखना जरूरी हो गया है। यह सब पशुता की निशानी है।पशु प्रवृति के लोग ही इस होड़ में आगे बढ़ रहे है।
- सभी अस्त्र शस्त्र रखकर लड़ाई झगडे की बात कर रहे है ,शांति की कोई बात नहीं कर रहा , ये लक्षण लेखक को स्पष्ट रूप से पशुता के है प्रतीत हो रहे है।
#SPJ2
संबंधित प्रश्न
https://brainly.in/question/20557929?utm_source=android&utm_medium=share&utm_campaign=question
नाखून क्यों बढ़ते है, निबंध का मूल संदेश जानने के लिए देखे:
https://brainly.in/question/20557932?utm_source=android&utm_medium=share&utm_campaign=question