Hindi, asked by kajal7849, 9 months ago

लेखक ने जापान की मिसाल देकर क्या स्पष्ट किया है दो बैलों की कथा के आधार पर उत्तर दें​

Answers

Answered by shishir303
4

“दो बैलों की कथा” में लेखक ‘मुंशी प्रेमचंद’ ने जापान की मिसाल देकर ये स्पष्ट करने की कोशिश की है कि जीवन में में कभी भी कमजोर नही पड़ना चाहिये और हर स्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिये।

इस कथा के लेखक मुंशी प्रेमचंद ने जब ये कथा लिखी थी और उस समय भारत आजाद नही हुआ था और अंग्रेजों का भारत पर शासन था। उस समय भारत में आजादी पाने का संघर्ष चल रहा था।

विश्व में अनेक जगहों पर भारतीयों की दुर्दशा होती थी। इसका कारण लेखक ने भारतीयों के सीधे व सरल स्वभाव को बताया है। लेखक के अनुसार आज सीधा बनकर रहने का समय नही है, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय है।  

जापान का उदाहरण देकर लेखक ने स्पष्ट करना चाहा है कि जापान उस समय द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर में झुका नही और उसने अपने विरोधी देशों का डटकर मुकाबला किया। इसके कारण वो उस समय विश्व के सामने  एक मजबूत और अग्रणी देश के रूप उभरा था।

इसीलिये लेखक ने जापान की मिसाल देकर कहा कि जापान की तरह मजबूत बनो।

Similar questions