लाल किले का महत्व का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए
Answers
Answer:
लाल किला जिसे रेड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है. लाल किले का निर्माण सबसे प्रसिद्ध मुगल बादशाहों में से एक शाहजहाँ ने किया था. यमुना नदी के तट पर निर्मित किले-महल को वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा डिजाइन किया गया था. शानदार किले को बनाने में 8 साल 10 महीने का समय लगा. किले ने 1648 से 1857 तक मुगल सम्राटों के शाही निवास के रूप में कार्य किया. इसने प्रसिद्ध आगरा किले से शाही निवास का स्थान लिया जब शाहजहाँ ने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का फैसला किया. लाल किले का नाम लाल-बलुआ पत्थर की दीवारों से लिया गया है, जो किले को लगभग अभेद्य बना देता है. यह किला पुरानी दिल्ली में स्थित है, भारत की विशाल और प्रमुख संरचनाओं में से एक है और मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है. इसे अक्सर मुगल रचनात्मकता का शिखर माना जाता है. आधुनिक समय में किला भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को किले से अपना स्वतंत्रता दिवस भाषण देते हैं. 2007 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था.
लाल किले का महत्व
लाल किला एक ऐतिहासिक किला है | यह भारत की राजधानी दिल्ली में है| सम्राट शाहजहाँ इस किले का निर्माण किया था| लाल किला भारत की शान है| यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है| इसमें ऐतिहासिक कलाकृति की गई है | लाल किले को देखने के लिए सभी देशों से लोग देखने आते है| लाल किले में संग्रहाल बनाए गए जहाँ पर इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है|
इस इमारत को बनाने के लिए लाल रंग के पत्थर का प्रयोग किया गया है|यमुना नदी के तट पर लाल किले का निर्माण किया गया है, लिका नदी से घिरा हुआ है| लाल किले को आज तक सज़ा के रखा हुआ है ताकी हम सभी अपनी पुरानी संस्कृति को हमेशा याद रखे और अपने इतिहास से जुड़े रहे| लाल किले में लाइट शो होता है| पर्यटक आज भी इसका बहुत आनन्द लेते है|
किले के अंदर छाबरी बाजार, लाहोरी दरवाजा, दिल्ली दरवाजा, पानी दरवाजा, दीवान-ए-आम, मुमताज महल ,रंग महल, दीवाने खास, और मोती मश्जिद सबसे दर्शनीय स्थान है| लाल लिले पर हमारा तिरंगा झंडा लहराता रहता है | यह हमारी स्वतंत्रता और गौरव को दर्शाता है|