Hindi, asked by shubhamkataria7040, 1 year ago

लेटर इन हिंदी लैंग्वेज

Answers

Answered by tanu23081
11
मुख्याध्यापक को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र


अपने मुख्याध्यापक को स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखें

सेवा में,

मुख्याध्यापक,
कृष्ण हाई स्कूल,
चंडीगढ़ ।

श्रीमान जी,

सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हूँ I मेरे पिता जी एक बैंक में नौकरी करते हैं | इस महीने उनका तबादला पानीपत हो गया है | मेरा परिवार अब पानीपत जा रहा है | इसलिए मैं यह स्कूल छोड़ रही हूँ । कृपया करके आप मुझे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देने की कृपा करें |
मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी |

आपकी विनीत शिष्या,
विधाता कुमारी,
कक्षा ग्यारहवीं C,
रोल नम्बर 101

तिथि: 26 नवम्बर 2013

= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = == = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = = = = = = = = = = = = = == =

Application in Hindi To Principal for issuing school leaving certificate

सेवा में,

मुख्याध्यापिका जी ,
हाई स्कूल,
पानीपत ।

श्रीमती जी,

सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हूँ I मेरे पिता जी फौज में नौकरी करते हैं | इस महीने उनका तबादला मुंबई हो गया है | मेरा परिवार अब मुंबई जा रहा है | इसलिए मैं यह स्कूल छोड़ रही हूँ । कृपया करके आप मुझे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र देने की कृपा करें |
मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी |

आपकी विनीत शिष्या,
विधाता कुमारी,
कक्षा ग्यारहवीं C,
रोल नम्बर 101

तिथि: 26 नवम्बर 2013

= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = == = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = = = = = = = = = = = = = == =
मुख्याध्यापक को फीस माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र


अपने मुख्याध्यापक को फीस माफ़ी के लिए प्रार्थना पत्र लिखें |

सेवा में,

मुख्याध्यापक,
दयानंद मॉडल स्कूल,
चंडीगढ़ ।

श्रीमान जी,

सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ता हूँ | मेरे पिताजी बहुत निर्धन हैं | हम घर में 6 लोग हैं और कम आय में निर्वाह करना कठिन हो रहा है |में अपनी कक्षा का होनहार विद्यार्थी हूँ | में कक्षा में प्रथम आता हूँ | खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता हूँ | अतः आपसे प्रार्थना है कि आप मेरी पूरी फीस माफ़ कर दें और आगे पढ़ने का मौका देने की कृपा करें |
मैं आपका बहुत आभारी रहूँगा |

आपका आज्ञाकारी शिष्य,
राकेश कुमार,
कक्षा 10+2 (A)
रोल नम्बर 12,

तिथि: 16 मई 2013
= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = == = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = == = = = = = = = = = = = = = = == =
Letter To Civil Surgeon for Medical Examination of a New Joinee


Letter To Civil Surgeon for Medical Examination of a New Joinee

संख्या ____
_____ मंत्रालय
______ निदेशालय
______ भवन
नई दिल्ली , दिनांक ____

सेवा में,

सिविल सर्जन
सफदरजंग अस्पताल
नई दिल्ली

विषय: श्री/श्रीमती/ कुमारी ______ कि मेडिकल परीक्षा

महोदय,

इस कार्यालय में श्री/श्रीमती/ कुमारी _____ की नियुक्ति ________ के रूप में करने पर विचार किया जा रहा है। अनुरोध है कि उनकी डाक्टरी परीक्षा करें और स्वस्थता का प्रमाण पत्र इस कार्यालय को प्रस्तुत करें।

भवदीय,
ह० ________
सहायक निदेशक (प्रशासन)








Similar questions