Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी ने क्या किया?
Class 6 NCERT Hindi Chapter ‘नौकर’

Answers

Answered by nikitasingh79
131
‘नौकर’ अनु बंदोपाध्याय द्वारा रचित निबंध है। गांधीजी को अपना काम स्वयं करना पसंद था। गांधी जी प्राय: ऐसे काम अपने हाथों से किया करते थे जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं। वे नौकर रखना उचित नहीं समझते थे क्योंकि नौकर भी हम लोगों की तरह इंसान होते हैं। गांधी जी के साथ उनकी पत्नी कस्तूरबा और उनके लड़के भी काम किया करते थे।

उत्तर :-
गांधी जी लंदन में दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीयों की मांगों को ब्रिटिश सरकार के सामने रखने के लिए गए थे। वहां उन्हें भारतीय छात्रों ने शाकाहारी भोज के लिए आमंत्रित किया। छात्रों ने स्वयं भोजन तैयार करने का निश्चय किया था। तीसरे पहर दो बजे  एक दुबला पतला और छरहरा आदमी आकर उनमें शामिल होकर काम करने लगा। बाद में छात्रों के नेता ने वहां आकर देखा कि वह दुबला पतला आदमी और कोई नहीं शाम के भोज में निमंत्रित सम्मानित अतिथि गांधी जी थे।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Similar questions