Music, asked by rani39538, 14 days ago

lata mangeshkar ka jivan prichay likhiye ???​

Answers

Answered by PrakritiAwasthi
3

भारतरत्‍न लता मंगेशकर भारत की सबसे अनमोल गायिका हैं। उनकी आवाज की दीवानी पूरी दुनिया है। उनकी आवाज को लेकर अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कह दिया कि इतनी सुरीली आवाज न कभी थी और न कभी होगी। पिछले 6 दशकों से भारतीय सिनेमा को अपनी आवाज दे रहीं लता मंगेशकर बेहद ही शांत स्‍वभाव और प्रतिभा की धनी हैं। भारत के क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर उन्‍हें अपनी मां मानते हैं। आज पूरी संगीत की दुनिया उनके आगे नतमस्‍तक है।

लता मंगेशकर का जन्‍म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मराठी परिवार में पंडित दीनदयाल मंगेशकर के घर हुआ। इनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक भी थे इसलिए संगीत इन्‍हें विरासत में मिली।

लता ने केवल 5 साल की उम्र में ही अपने पिता के मराठी संगीत नाट्य में कार्य किया। 1942 में इनके पिता की मौत हो गई।

लता मंगेशकर ने अपने संगीत सफर की शुरुआत मराठी फिल्‍मों से की। इन्‍होंने मराठी फिल्‍म 'किटि हासल' (1942) के लिए एक गाना 'नाचुं या गडे, खेलूं सारी मनी हस भारी' गाया, मगर अंत समय में इस गाने को फिल्‍म से निकाल दिया गया। इसके बाद विनायक ने नवयुग चित्रपट की मराठी फिल्‍म 'पहली मंगला गौर' (1942) में कार्य किया और फिल्‍म में गाना 'नातली चैत्राची नावलाई' गाया।

Similar questions