Hindi, asked by armyofbts, 2 months ago

lengthy paragraph about Sikkim in hindi

Answers

Answered by harshsawant2232005
3

Answer:

here is your answer hope it helps ☺️

Explanation:

स्थान: पूर्वी हिमालय में एक बहुत ही छोटा पहाड़ी राज्य सिक्किम है, जो तिब्बत, नेपाल, भूटान और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में स्थित है.

राजधानी: गंगटोक

क्षेत्रफल: 7,096 वर्ग किलोमीटर

प्रधान भाषाएं: लेप्चाम, भूटिया

सिक्किम हिमालय की आंतरिक पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है और यह भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है. यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है, दक्षिण से यह पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है, दक्षिण पूर्व में भूटान से, पश्चिम में नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी हिस्से पर स्थित है. यह पर्यटकों का काफी पसंदीदा स्थान है क्योंकि यहां पर सुंदर पहाड़, गहरी घाटियां और जैव विविधता है. सिक्किम का सबसे बड़ा शहर और राजधानी गंगटोक है. यह शिवालिक की पहाड़ियों पर लगभग 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पर्वत कंचनजंगा को भी गंगटोक से देखा जा सकता है.

क्या आप जानते हैं कि सिक्किम 1975 में भारत का हिस्सा बन गया था परन्तु कैसे, पहले यहां पर किसका शासन था इत्यादि को आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं.

सिक्किम में पहले किसका शासन था: इतिहास

देखा जाए तो सिक्किम का राजनितिक अतीत है जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो आदिवासी शासकों, ब्रिटिश सत्ता और इस राज्य के भारत में शामिल होने से सम्बंधित हैं. जब तक लेपाचाओं (17वीं शताब्दी) ने सिक्किम में सत्ता हासिल नहीं कि थी तब तक इस राज्य में मोन, नाओंग और चांग का शासन था. यहां पर सबसे प्रमुख साम्राज्य चोग्याल का था.

Answered by radhe812009
4

Answer:

सिक्किम (सिक्किम सहायता·सूचना (या, सिखिम) भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है।[2] अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है।[3]

सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत में विलय और जनमत के कारण 1975 में एक जनमत-संग्रह के साथ भारत में इसका विलय हो गया।[4] उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ।[5]

सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम[6] तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है।

Explanation:

hope it is helpful

Similar questions