Math, asked by maahira17, 9 months ago

लकड़ी के ठोस बेलन के प्रत्येक सिरे पर एक अर्धगोला खोदकर निकालते हुए, एक वस्तु बनाई गई है, जैसाकि आकृति 13.11 में दर्शाया गया है | यदि बेलन की ऊँचाई 10 cm है और आधार की त्रिज्या 3.5 cm है तो इस वस्तु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
7

Answer:

वस्तु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 374 cm² है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

बेलन की ऊंचाई , H = 10 cm

बेलन के आधार की त्रिज्या = अर्धगोले कि त्रिज्या = R = 3.5 cm

वस्तु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल + 2× अर्धगोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल

= 2πRH + 2 × 2πR²

= 2πR( H + 2R)

= 2 × 22/7 × 3.5 (10 + 3.5 × 2)

= 44 × 0.5 (10 + 7)

= 44 × 0.5 × 17

= 22 × 17

= 374 cm²

अत: , वस्तु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 374 cm² है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

ऊँचाई 2.4 cm और व्यास 1.4 cm वाले एक ठोस बेलन में से ऊँचाई और इसी व्यास वाला एक शंक्वाकार खोल (cavity) काट लिया जाता है |शेष बचे ठोस का निकटतम वर्ग सेंटीमीटर तक पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

https://brainly.in/question/12660911

कोई तंबू एक बेलन के आकार का है जिस पर एक शंकु आध्यारोपित है | यदि बेलनाकार भाग की ऊँचाई और क्रमशः 2.1 m और 4 m है तथा शंकु की तिर्यक ऊँचाई 2.8 m है तो इस तंबू को बनाने में प्रयुक्त कैनवस (canvas) का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए | साथ ही, 500 रू प्रति m2 की दर से इसमें प्रयुक्त कैनवस की लागत ज्ञात कीजिए | (ध्यान दीजिए कि तंबू के आधार को कैनवस से नहीं ढका जाता है |)

https://brainly.in/question/12660910

Answered by brainly7944
4

\huge{\textbf{Solution is attached here.}}

सवाल: लकड़ी के ठोस बेलन के प्रत्येक सिरे पर एक अर्धगोला खोदकर निकालते हुए, एक वस्तु बनाई गई है, जैसाकि आकृति 13.11 में दर्शाया गया है | यदि बेलन की ऊँचाई 10 cm है और आधार की त्रिज्या 3.5 cm है तो इस वस्तु का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

उत्तर: इसलिए, क्षेत्रफल = 374 सेमी²

Attachments:
Similar questions