Hindi, asked by shriprasadgp, 5 months ago

लक्ष्मीबाई ने जनता की भलाई के लिए कौन से कार्य किए​

Answers

Answered by shalini2104singh
0

Answer:

रानी लक्ष्मीबाई- बचपन में लक्ष्मीबाई का नाम मनु था। चंचलता के कारण इन्हें सब प्यार से छबीली भी कहते थे। माता की मृत्यु के समय मनु चार-पाँच साल की थी। इनका बचपन पेशवा बाजीराव के पुत्रों के साथ व्यतीत हुआ। उनके साथ मनु ने तीर-तलवार चलाना, घुड़सवारी करना, बन्दूक चलाना आदि सीख लिये। मनु का साहस और कौशल देखकर लोग दंग रह जाते थे। मनु का विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और इन्हें रानी लक्ष्मीबाई नाम दिया गया। रानी लक्ष्मीबाई स्त्री को अबला के स्थान पर सबला के रूप में देखती थीं। इन्होंने वीर, साहसी स्त्रियों की सेना का गठन किया और उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर युद्धकला में निपुण बनाया।

रानी के एक पुत्र हुआ, जो कुछ महीनों के बाद गुजर गया। रानी ने पाँच वर्ष के बालक दामोदर राव को गोद ले लिया। गोद लेने के दूसरे दिन गंगाधर राव की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। अँग्रेजों ने राजा के पुत्र न होने के कारण झाँसी पर अधिकार कर लिया। रानी इससे नाराज हो गईं। इन्होंने संकल्प किया कि मैं अन्तिम साँस तक किले पर अँग्रेजों का अधिकार नहीं होने देंगी। शत्रु सेना ने झाँसी की सेना को घेर लिया। किले के रक्षक खुदाबख्श और तोपखाने के अधिकारी सरदार गुलाम गौस खाँ मारे गए। समय की गम्भीरता जानते हुए रानी ने कालपी जाने का निश्चय किया। सुरक्षित निकल जाने के लिए योजना में झलकारी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Similar questions