Hindi, asked by ishita42327, 10 months ago

loksabha chunav 2019 pe hindi me nibandh (200-250 words)​

Answers

Answered by NitaSahu
0

Answer:

(i) चुनाव पर निबंध (Essay on Election) (200)

चुनाव शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है चुन और नाव जिसका अर्थ होता है योग्य व्यक्ति का चयन करना। वैसे तो चुनाव का इतिहास काफी पुराना है लेकिन वर्तमान समय में यह मानव विकास का एक अहम हिस्सा है। चुनाव को किसी भी लोकतंत्र का आधार स्तंभ माना जाता है। किसी भी स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया का होना काफी आवश्यक होता है क्योंकि ऐसा ना होने पर वर्तमान राजनेताओं और देश की बागडोर संभालने वाले व्यक्तियों में ऐसी भावना उत्पन्न हो जाती है कि उन्हें उनके पद से कोई नही हटा सकता है।

चुनाव के ही द्वारा आधुनिक लोकतंत्रों के विभिन्न संस्थाओं के पदों के लिए भी लोगों का चयन किया जाता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त होती है। चुनावों द्वारा समय-समय पर होने वाले सत्ता परिवर्तन इस बात को साबित करते हैं कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है। यहीं कारण है चुनावों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के रुप में भी जाना जाता है। हर देश की चुनावी प्रक्रिया दूसरे देश से भिन्न होती है लेकिन इन सभी का मकसद एक ही होता है यानि योग्य या फिर अपने पसंद के प्रत्याशी का चयन करना।

(ii) चुनाव पर निबंध (Essay on Election)

चुनाव या फिर जिसे निर्वाचन प्रक्रिया के नाम से भी जाना जाता है, लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है और इसके बिना तो लोकतंत्र की परिकल्पना करना भी मुश्किल है क्योंकि चुनाव का यह विशेष अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक देश के व्यक्ति को यह शक्ति देता है कि वह अपने नेता को चुन सके तथा आवश्यकता पड़ने पर सत्ता परिवर्तन भी कर सके।

एक देश के विकास के लिए चुनाव बहुत अहम प्रक्रिया है क्योंकि यह देश के राजनेताओं में इस बात का भय पैदा करता है कि यदि वह जनता का दमन या शोषण करेंगे तो चुनाव के समय जनता अपनी वोटों के ताकत द्वारा उन्हें सत्ता से बाहर कर सकती है

चुनाव के इसी महत्व को देखते हुए हमने इन निबंधों को तैयार किया है। जिसमें हमने काफी सरल तथा आसान भाषा में चुनाव जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने का कार्य किया है।

हमारे द्वारा तैयार किये गये यह निबंध आपके विद्यालय तथा प्रतियोगी कार्यों में काफी सहायक सिद्ध होंगे। हमारे वेबसाइट पर दिये गये इन निबंधों का आप अपनी आवश्यकता अनुसार अपने कार्यों में उपयोग कर सकते है।

शा है को च्छा गे

न्यवा

Answered by PushpendraVatsha
0

Answer:

i am searching the same question's answer friend

Similar questions