Hindi, asked by raginiyadav99075, 8 hours ago

लड़की पढ़ाओ और देश बचाओ पर अनुच्छेद लिखिए​

Answers

Answered by Anglepie
3

बेटी बचाओ देश बचाओ अभियान” यह केवल योजना या अभियान नहीं है | यह लोगों की सोंच से जुड़ा सामाजिक विषय है | २०१५ में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है | इस योजना को लागु करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरुकता पैदा करना और कल्याण की दक्षता में सुधार करना था | इस योजना को शुरू करने की लिए आवश्यक प्रारंभिक पूंजी १०० करोड़ रुपये थी |

हमारा देश अपनी संस्कृति और नेक विचारों के कारण पुरे विश्व में प्रसिद्द है | हमारा देश अपनी शांतिप्रिय को बनाये रखने में काफी प्रसिद्द है | ऐसी नेक विचारों और सांस्कृतिक माहौल को बनाये रखने के बाद भी देश में लड़कियों के साथ अन्याय हो रहे हैं | आज भी देश में कन्या भ्रूण हत्या का काफी अंजाम दिया जा रहा है |

कन्या भ्रूण हत्या के कारण देश में तेजी से घटता लिंगानुपात है | जिसके कारण अनेक सामाजिक समस्याएँ समाज में उत्पन्न हो रही हैं | देश में लड़कियों को शिक्षित करने के लिए और उन्हें बचाने के लिए भारत के वर्तमान सरकार नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम से लड़कियों के लिए एक योजना की शुरुआत की | इस योजना का आरंभ हरियाणा के पानीपत में २२ जनवरी २०१५ को हुआ |

हमारा भारत देश पौराणिक संस्कृति के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और इज़्जत के लिए जाना जाता था | लेकिन बदलते समय के अनुसार हमारे देश के लोगों की सोंच में भी बदलाव आ गया है | जिसके कारण अब बेटियों और महिलाओं के साथ सम्मान और इज़्ज़त का व्यवहार नहीं किया जाता है |

भारत के २१वीं सदी में जहाँ एक तरफ चाँद पर जाने की बात होती है | वही दूसरी तरफ भारत की बेटियां अपने घर से बाहर निकलने पर भी डर रही है | देश में लगातार घटती कन्या शिशु दर को संतुलित करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है |

किसी भी देश के मानवीय संसाधन के रुप में स्त्री और पुरुष दोनों एक समान रुप से महत्वपूर्ण होते हैं | लेकिन हमारा देश पुरुष प्रधान देश हो गया है यहाँ हर किसी को केवल लड़कों की चाह है |

सिर्फ लड़कों को पाने की चाह ने देश में एक ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है, की कई तरह के योजना चलाने की आवश्यकता हो गई है | आज भी समान कार्य के लिए लड़कियों को अपेक्षाकृत कम वेतन दिए जाते हैं | इस पृथ्वी पर मानव जाति का अस्तित्व, आदमी और औरत दोनों को समान भागीदारी के बिना संभव नहीं होता है | महिलाऐं पुरुषों से भी अधिक महत्वपूर्ण होती हैं | बेटियों के लिए सबसे बड़ा अपराध कन्या भ्रूण हत्या है जिसमें अल्ट्रासॉउन्ड के माध्यम से लिंग परीक्षण के बाद लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है |

Answered by manyababbar349
0

I hope this will help you.

Attachments:
Similar questions