Hindi, asked by shamseralam82, 10 months ago

मोबाइल सुविधा और दुविधा पर निबंध​


meenu6975: dono h acha bhi asor bura bji
shamseralam82: thoda aur likho

Answers

Answered by kajalpustode9373
1

विज्ञान के चमत्कृत कर देने वाले उपकरणों में से एक है मोबाइल| पूर्व में चिठ्ठी व तार का स्थान टेलीफोन ने लिया| पर इसे न मनचाही जगह ले जाया जा सकता है न ही इस पर इंटरनेट का प्रयोग करके मेसेज, फोटो, विडियो का आदन-प्रदान किया जा सकता है| आज अनेक कम्पनियों में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन ज्यादा फीचर्स वाला मोबाइल कम दाम में उपलब्ध करवाए| स्मार्टफोन ने तो मानो जीवन में क्रांति ला दी है| आजकल सभी प्रतिक्षण एक दूसरे के संपर्क में है| मोबाइल का उपयोग बहुआयामी है इसलिए कोई भी इसे एक क्षण भी स्वयं से दूर नहीं करना चाहता| जैसे सुबह जगाने के लिए मोबाइल में अलार्म घड़ी है, लाइट न होने पर टोर्च मोजूद है, बड़ी से बड़ी राशी की गणना कर  सकते है, लाखों किलोमीटर दूर बैठे प्रियजन से बात कर सकते है, उसकी फोटो व विडियो देख सकते है, फुर्सत में इस पर गाने सुन सकते है, गेम खेल सकते है,इसके शब्दकोष ने डिक्शनरी को मात्र सजावट की वस्तु बना दिया है, हम इस पर नेट बैंकिंग कर सकते, किसी भी जगह का नक्शा देख सकते है| पर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं| जहाँ मोबाइल हमारा साथी है वहीं इसने ज्यादातर को अपने गुलाम बना लिया है| लोगों ने समाज में तो क्या परिवार में घुलना-मिलना तक छोड़ दिया है| इससे सामाजिक समरसता में कमी आई है| बच्चे ज्यादातर इस पर गेम खेलते है जिससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य गिर रहा है| तनाव, डायबिटीज, कमजोर दृष्टि और एनीमिया जैसी बीमारियाँ बढ़ रही है| अति की वर्जना है अत: मोबाइल का उपयोग आवश्यकता होने पर ही किया जाना चाहिए| बच्चों को इसकी हानिकारक विकिरणों से बचाना चाहिए| अन्यथा ये धीमा जहर बहुत हानिकारक सिद्ध होगा|

Answered by johnlibron
0

                         मोबाइल सुविधा और दुविधा पर निबंध​

आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान ने अनेक उपयोगी आविष्कार किए हैं। इनमें मोबाइल एक चमत्कारी देन है। इसका प्रसार निरंतर बढ़ता चला जा रहा है। इस समय देश में करोड़ों लोग मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे हैं। इसके सुखद और दुखद दोनों पहलू हैं।

सबसे सुखद पहलू तो यह है कि यह हमें हर समय बाकी लोगों से निरंतर जोड़े रखता है। हम कहीं भी हों, कोई भी समय हो, हमें यह विश्वास रहता है कि शेष संसार के साथ हमारा संपर्क निरंतर बना रहेगा। यह एक छोटा-सा उपकरण है, जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसका रख-रखाव भी अत्यंत आसान है। इसका संचालन इतना सुविधाजनक है कि अनपढ़ लोग भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

मोबाइल छोटे कामगारों के लिए तो वरदान साबित हो रहा है। आप उन्हें कहीं भी कभी भी पकड़ सकते है। अब उन्हें ढूँढ़ने जाने की जरूरत नहीं रह गई है। मोबाइल के कारण उन्हें काम मिलना सरल हो गया है तथा उनका धंधा भी बढ़ गया है। राज-मिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, मजदूर, पेंटर आदि के लिए मोबाइल वरदान बन गया है। अब उन्हें घर-बैठे काम मिल जाता है। ऑफिसों में काम करने वालों का काफी काम मोबाइल पर ही निपट जाता है। यही हाल व्यापारियों का है। उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मोबाइल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। करोड़ों रुपए का व्यापार मोबाइल पर ही हो जाता है।

मोबाइल का एक अन्य सुखद पहलू यह है कि इसमें फोनों का रिकॉर्ड रहता है। इसकी मदद से अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सहायता मिल रही है। फोन पर रिकॉर्ड हुई बातचीत को सबूत के तौर पर न्यायालय में पेश किया जा सकता है। मोबाइल रिकॉर्ड ने अनेक अपराधियों को पकड़वाया है।

मोबाइल फोन की उपयोगिता निरंतर बढ़ती जा रही है। अब तो इस फोन से कैमरे का काम भी ले सकते हैं, संगीत सन सकते हैं तथा महत्वपूर्ण बातों एवं घटनाओं को संरक्षित भी कर सकते हैं। कलर मोबाइल भी बाजार में उपलब्ध हैं। मोबाइल फोन पर बात करने वाले का फोटो भी आ जाता है और उसे सामने बैठे देख सकते हैं। मोबाइल फोन बहत छोटा-सा यंत्र भले ही है पर इसमें अनेक गण भरे हैं। यह फोन लाने-ले जाने में अत्यंत सुविधाजनक है। मोबाइल फोन साथ होने पर हमें घर-परिवार के साथ जुड़ाव का अहसास होता रहता है।

अब प्रश्न उठता है इसके दुखद रूप का। हर अच्छी चीज़ का कुछ बुरा रूप भी होता है। मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग कानों को खराब करता है। अब मोबाइल आवश्यकता के साथ-साथ फैशन भी बनता जा रहा है। विशेषकर यवा पीढ़ी इसे फैशन के तौर पर प्रयोग करती है। उसकी उंगलियाँ मोबाइल के बटनों पर चलती ही रहती हैं। वे इस पर गाने सनते हैं। इससे वे परी दक्षता के साथ अपना काम नहीं कर पाते हैं। मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग खर्च भी बता रहा।

Similar questions