Chemistry, asked by harpreetsaini5202, 8 months ago

मेंडलीव की मूल आवर्त सारणी में किस वर्ग के तत्व गायब थे ?

Answers

Answered by ChitranjanMahajan
0

मेंडलीव की मूल आवर्त सारणी में वर्ग 18 के तत्व गायब थे, अर्थात्, उत्कृष्ट गैसों का वर्ग गायब था।

• मेंडलीव की मूल आवर्त सारणी में उत्कृष्ट गैसों का वर्ग इसलिए गायब था क्योंकि इन गैसों की खोज तब तक नहीं हुई थी और न ही कोई ऐसा अन्य तत्व आविष्कार हुआ था जिसका गुण उत्कृष्ट गैसों के समान हो।

• इसका कारण यह हो सकता है कि उत्कृष्ट गैस अक्रिय हैं एवं किसी अन्य तत्व से अभिक्रिया नहीं करते। इसलिए इनकी उपस्थिति का खोज लगाना काफ़ी मुश्किल था।

• यही कारण है कि मेंडलीव ने अपनी मूल आवर्त सारणी में बाकी अनाविष्कृत तत्वों की भांति उत्कृष्ट गैसों के लिए कोई खाली जगह नहीं छोड़ा, क्योंकि उन्हें यह एहसास नहीं था कि उत्कृष्ट गैस जैसे तत्व भी हमारे वायुमंडल में उपस्थित हैं ।

Answered by Anonymous
50

Answer:

  • आवर्त सारणी (अथवा, तत्वों की आवर्त सारणी) रासायनिक तत्वों को उनकी संगत विशेषताओं के साथ एक सारणी के रूप में दर्शाने की एक व्यवस्था है। आवर्त सारणी में रासायनिक तत्त्व परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में सजाये गये हैं तथा आवर्त (पिरियड), प्राथमिक समूह, द्वितीयक समूह में वर्गीकृत किया गया है।

  • वर्तमान आवर्त सारणी मैं ११८ ज्ञात तत्व सम्मिलित हैं। सबसे पहले रूसी रसायन-शास्त्री मेंडलीफ (सही उच्चारण- मेन्देलेयेव) ने सन १८६९ में आवर्त नियम प्रस्तुत किया और तत्वों को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया। इसके कुछ महीनों बाद जर्मन वैज्ञानिक लोथर मेयर (1830-1895) ने भी स्वतन्त्र रूप से आवर्त सारणी का निर्माण किया। मेन्देलेयेव की सारणी से अल्फ्रेड वर्नर (Alfred Werner) ने आवर्त सारणी का वर्तमान स्वरूप निर्मित किया। सन १९५२ में कोस्टा रिका के वैज्ञानिक गिल चावेरी (scientist Gil Chaverri ) ने आवर्त सारणी का एक नया रूप प्रस्तुत किया जो तत्वों के इलेक्ट्रानिक संरचना पर आधारित था।
Similar questions