Hindi, asked by ravilalravilalprajap, 1 month ago

मांग के नियम को समझाइए​

Answers

Answered by kartikeyshahi818
4

Answer:

उत्तर : माँग का नियम :

Explanation:

वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने पर उसकी माँगी गई मात्रा में भी परिवर्तन होता है। माँग के नियम के अनुसार वस्तु की कीमत एवं इसकी माँगी गई मात्रा के बीच विपरीत संबंध होता है । अर्थात् वस्तु की कीमत में वृद्धि होने पर उसकी माँग घटती है तथा वस्तु की कीमत में कमी होने पर उसकी माँग बढ़ती है।

Answered by Sanvi1311
14

Answer:

माँग(Demand) का नियम किसी वस्तु की कीमत और उस वस्तु की माँगी गई मात्रा के बीच सम्बन्ध को बताता है।

इस नियम की कुछ मान्यताएं है -

  1. उपभोक्ता की रुचियों, आदतों आदि में परिवर्तन नहीं होना चाहिए।
  2. उपभोक्ता की आय में परिवर्तन नहीं होना चाहिए।
  3. प्रयोग की जाने वाली वस्तु साधारण होनी चाहिए। (क्योंकि कभी-कभी अगर कोई पसंदीदा वस्तु होती है तो उपभोक्ता वस्तु को कम करने के बजाय अधिक उपयोग करने लगता है)।
  4. वस्तु का कोई स्थानापन्न नहीं होना चाहिए (स्थानापन्न मतलब जैसे चीनी का स्थानापन्न वस्तु गुड़)।
  5. वस्तु के गुण में भी परिवर्तन नहीं होना चाहिए।

मागं के नियम की व्याख्या :-

  1. ह्रासमान सीमांत उपयोगिता नियम(इस नियम के अनुसार जब कोई उपभोक्ता किसी वस्तु की अधिक इकाइयों का उपभोग करता है तो उसकी सीमांत उपयोगिता कम हो जाएगी)।
  2. कीमत प्रभाव (उपभोक्ता की आय एवं रुचि स्थिर रहने पर उपभोग की किसी एक वस्तु का परिवर्तन उसकी माँग में परिवर्तन उत्पन्न करता है जो कीमत प्रभाव होता है)।
  3. आय प्रभाव (उपभोक्ता की आय में परिवर्तन के कारण उसकी माँग में जो परिवर्तन होता है उसे आय प्रभाव कहते हैं)।

मागं के नियम के अपवाद:-

  • माँग का नियम निष्कृष्ट (घटिया) वस्तुओं पर लागू नहीं होता।
  • युद्ध या आपातकाल की स्थिति में यह नियम लागू नहीं होता।
  • विलासिता की वस्तुओं पर नहीं लागू होता।
  • सट्टा आदि पर यह नियम लागू नहीं होता।

इसका अर्थ है कि (Demand) माँग का नियम केवल साधारण वस्तुओं पर ही लागू होता है।

Hope itz help you...✌️✌️

Similar questions