Sociology, asked by anumonuchandel502, 5 months ago

माहौल मोरिया में 1806 का युद्ध किन-किन राज्यों के बीच हुआ​

Answers

Answered by shishir303
0

महल मोरिया में 1806 का युद्ध किन किन राज्यों के बीच हुआ इस युद्ध में क्या परिणाम निकले थे।

महल मोरिया में 1806 का युद्ध हमीरपुर राज्य तथा चंबा, मंडी, बिलासपुर आदि रियासतों की मिली-जुली सेना के बीच हुआ था, जिनका नेतृत्व अमर सिंह थापा कर रहा था।

व्याख्या :

अमर सिंह थापा गोरखा सेनापति था। महल मोरियां हमीरपुर रियासत में था, जिसे कटोच वंश के आखिरी शासक संसारचंद ने बनवाया था।

अमरसिंह थापा और राजा संसार चंद के बीच महल मोरियां किले में ही युद्ध हुआ। सन् 1804 ईस्वी में हमीरपुर के राजा संसार चंद से तंग आकर बिलासपुर, मंडी, चंबा और अन्य आसपास की रियासतों के शासकों ने गोरखा सेनापति अमर सिंह थापा को राजा संसार चंद पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। अमर सिंह थापा अपने 40000 सैनिकों के साथ हमीरपुर में 1806 ईस्वी में दाखिल हुआ। उसका युद्ध महल मोरियां किले में राजा संसारचंद से हुआ, जिसमें उसने राजा संसार चंद को हरा दिया, और राजा संसारचंद को कांगड़ा में शरण लेनी पड़ी।

#SPJ3

Similar questions