Hindi, asked by kantham53051, 3 months ago

मेहनत इंसान की पुॅजी होती है' इस विषय पर अपने विचार लिखिए।​

Answers

Answered by rajenderkumar3507
146

Answer:

मेहनत इंसान की पुंजी होती है। मेहनत से मनुष्य अपने जीवन में सब कुछ प्राप्त कर सकता है। सच्चे दिल और मेहनत के साथ किया गया काम में हमेशा सफलता मिलती है। हमारी मेहनत ही हमें सफलता की ओर ले जाती है। हमारी मेहनत ही हमें संसार में सबसे अलग बनाती है। हमारे जीवन में मेहनत का बहुत महत्व है। हमें हमेशा सभी कार्य मेहनत से करने चाहिए।

Answered by bhatiamona
1

मेहनत इंसान की पूँजी होती है।

मेहनत इंसान की सबसे बड़ी पूँजी होती है क्योंकि मेहनत की चाबी से ही इंसान की सफलता के दरवाजे खुलते हैं।

इस संसार में बिना मेहनत के कुछ नही प्राप्त होता है। हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहने से और केवल सोचते रहने से कुछ नही प्राप्त होता बल्कि मेहनत करने से प्राप्त होता है। मेहनत ही वह गुण है, जो मनुष्य को सफलता के द्वार दरवाजे तक नजदीक पहुंचाता है। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए उसने मेहनत करनी पड़ती है, हाथ पैर हिलाने पड़ते हैं, दिन रात एक करना पड़ता है तभी हमें अपने काम में सफलता मिलती है।

संसार हमेशा कर्मशील लोगों की कदर करता है। इस संसार में जिन लोगों ने अपने बड़े-बड़े लक्ष्य पाए हैं, अपना नाम ऊंचा किया है, वह मेहनत करने से पीछे नहीं हटे हैं।

इसीलिए मेहनत इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है, जो जिस व्यक्ति के पास है, वो सफलता के उतना ही नजदीक है।

Similar questions