Hindi, asked by rakshitsinghvi2005, 10 months ago

मौका किसी का इंतजार नहीं करता......... निबंध लेखन (पक्श)​

Answers

Answered by shishir303
1

                                             (निबंध)

                           मौका किसी का इंतजार नही करता

जिंदगी में अगर सफल होना है तो हाथ में आए मौके को भुनाना बनाना पड़ेगा तब ही सफलता मिल सकती है। मौका किसी का इंतजार नहीं करता है। सही समय पर हाथ में आए मौके को यदि हम भुना ले तो सफलता हमसे दूर नही।

मौका हाथ में आई एक मछली से के समान है, जो बड़ी चिकनी होती है, बड़ा संभालकर पकड़ना पड़ता है, अगर हाथ से छूट गयी तो फिर हाथ में नही आने वाली।

मौके को पहचानने की कला भी आनी चाहिये, बहुत से लोग मौके की एक पूर्वनिर्धारित छवि अपने मन में बना लेते हैं और उसी छवि के रूप में मौके का इंतजार करते रहते हैं, जबकि मौका किसी दूसरे रूप में आ जाता है, और वो लोग उस मौके को पहचान नही पाते। जबकि कुछ लोगों में ये कला होती है कि वो मौके के हर रूप को पहचान लेते हैं, ऐसे लोग किसी भी रूप में मौका मिले उसका लाभ उठाना भली-भांति जानते हैं। ऐसे लोग ही मौके हाथ से नही जाने देते। जबकि अनाड़ी लोग इसी बात का रोना रोते रहते हैं कि उन्हे मौका नही मिला, जबकि वो ये नही जानते कि मौका उनकी सोच के हटकर किसी अन्य रूप में उनके सामने आया था पर वो इसे पहचान नही पाये।

जीवन में सबको मौके मिलते हैं, अलग-अलग रूप में बस उन मौकों को पहचानने की कला आनी चाहिये और उन मौकों को भुनाने की योग्यता होनी चाहिये।

मौका किसी का इंतजार नही करता। यदि कोई मौके को पहचान नही पाया और उसका लाभ नही उठा पाया तो ये किसी दूसरे के पास चला जाता है।

Similar questions