मुख्य रंग कितने होते हैं? नाम लिखें
Answers
➲ मुख्य यानि प्राथमिक रंग तीन प्रकार के होते हैं...
- लाल
- पीला
- नीला
व्याख्या ⦂
✎... मुख्य रंगों को प्राथमिक रंग भी कहा जाता है। प्राथमिक श्रेणी के वो रंग हैं, जो मूल रूप से शुद्ध रंग होते है, और किसी भी अन्य रंगों को मिलाकर नहीं बनाए जाते। शुद्ध पीला, शुद्ध नीला और शुद्ध लाल ये तीनों प्राथमिक श्रेणी के रंग हैं। इन रंगों के संयोजन से द्वितीय श्रेणी के रंग बनाए जाते हैं।
रंगो को दो प्रकार के होते हैं, प्राथमिक (मुख्य) रंग एवं द्वितीयक रंग।
प्राथमिक रंग वे रंग होते हैं, जो किसी मिश्रण द्वारा नहीं प्राप्त किए जाते हैं, बल्कि यह मूल रूप से मुख्य रंग होते हैं। लाल, पीला और नीला प्राथमिक रंगों की श्रेणी में आते हैं।
द्वितीयक रंग वे रंग होते हैं जो दो प्राथमिक रंगों के मिश्रण से प्राप्त किए जाते हैं। द्वितीयक रंग दो तरह के होते हैं, गर्म रंग और ठंडे रंग।
जिन दंगों पर लाल रंग का प्रभाव होता है, वे गर्म रंग कहे जाते हैं,जैसे लाल, पीला, नारंगी आदि।
जिन रंगों में नीले रंग का प्रभाव होता है, वे रंग ठंडे रंग कहे जाते हैं। जैसे आसमानी, धानी आदि।
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌