Science, asked by gopiramyadav298, 4 months ago

मेण्डलीफ की आवर्त सारणी एवं मोसले की आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वो की व्यवस्था की तुलना कीजिए कोई पांच​

Answers

Answered by Anjali0042
18

Answer:

मेंडलीफ की आवर्त सारणी

1. उस समय तक ज्ञात 63 तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमानों में व्यवस्थित किया गया था।

2. इस आवर्त सारणी में 8 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें वर्ग कहते हैं।

3. तत्वों के समस्थानिकों को सारणी में स्थान नहीं मिल सका।

4. रासायनिक दृष्टि से असमान तत्वों को भी एक साथ रखा गया था।

5. सभी संक्रमण तत्वों को एक ही वर्ग VIII में रखा गया।

आधुनिक आवर्त सारिणी

1. कुल 118 तत्वों को बढ़ते परमाणु क्रमांक में व्यवस्थित किया गया है।

2. इसमें 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं जिन्हें वर्ग कहते हैं तथा 7 आवर्त हैं।

3.तत्वों के समस्थानिकों को सारणी में उचित स्थान प्राप्त हुआ क्योंकि उनके परमाणु क्रमांक एक-समान होते हैं।

4. रासायनिक दृष्टि से असमान तत्वों को अलग-अलग वर्गों में स्थान दिया गया।

5. संक्रमण तत्वों को वर्ग 3 से वर्ग 12 में रखा गया।

Similar questions