Economy, asked by ROHIT46411, 9 months ago

मानव पूँजी निर्माण और मानव विकास के भेद को स्पष्ट करें।

Answers

Answered by nikitasingh79
14

Answer:

मानव पूँजी निर्माण और मानव विकास में भेद निम्न प्रकार से है :  

मानव पूँजी निर्माण :  

मानव पूंजी का संबंध शिक्षा और स्वास्थ सुविधाओं से है जिससे श्रम उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। अगर श्रम की उत्पादकता में वृद्धि नहीं होती है तो शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर किया गया निवेश बेकार है। मानव पूंजी का संबंध उत्पादकता में वृद्धि से है।  

मानव विकास  :  

मानव विकास का संबंध इस बात से है कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा मानव भलाई के महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जब लोगों में पढ़ने लिखने तथा स्वस्थ जीवन जीने की क्षमता होती है तभी वे उन वस्तुओं का चुनाव करने में सक्षम हो पाते हैं जो उसके लिए महत्वपूर्ण है ‌। इसका संबंध उत्पादन बढ़ाने से नहीं है बल्कि इस अवधारणा के अनुसार शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर इसलिए निवेश किया जाना चाहिए ताकि मानव कल्याण में वृद्धि हो सके।  

 आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

भारत में शैक्षिक उपलब्धियों में क्षेत्रीय विषमताएँ क्यों दिखाई दे रही हैं?

https://brainly.in/question/12324337

किसी देश की शैक्षिक उपलब्धियों के दो सूचक क्या होंगे?

https://brainly.in/question/12324330

Similar questions