Social Sciences, asked by ml1381281, 5 months ago

मानव संसाधन विकास क्या होता है​

Answers

Answered by shivanshsaxena70
3

Answer:

मानव संसाधन की परिभाषाएं :-

जिम्मरमैन के अनुसार, ‘‘संसाधन होते नहीं, बन जाते है।‘‘मानव संसाधन वह अवधारणा है जो जंनसख्या को अर्थव्यवस्था पद दायित्व से अधिक परिसंपति के रूप में देखती है। शिक्षा प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवाओं में निवेश के परिणाम यहां स्वरूप जनसंख्या मानव संसाधन के रूप मे बदल जाती है। मानव संसाधन उत्पादन में प्रयुक्त हो सकने वाली पूंजी है। यह मानव पूंजी कौशल और उनमें निहित उत्पादन के ज्ञान का भंडार है। यह प्रतिभाशाली और काम पर लगे हुए लोगों और संगठनात्मक सफलता के बीच की कडी को पहचानने का सूत्र है। यह उद्योग/संगठनात्मक मनोविज्ञान और सिंद्धांत प्रणाली संबंधित अवधारणाओं से संबद्ध हैं। मानव संसाधन की संदर्भ के आधार पर दो व्याख्याएं मिलती है।

इसका मूल अर्थ राजनीतिक अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र से लिया गया है जहां पर इसे पारंपरिक रूप से उत्पादन के चार कारकों में से एक श्रमिक कहा जाता था, यद्यपि यह दृष्टिकोण राष्ट्रीय स्तर पर नए और योजनाबद्ध तरीकों में अनुसाधन के चलते बदल रहा है। पहला तरीका अधिकतर मानव संसाधन विकास शब्द से यह कारपोरेशन व व्यापार के क्षेत्र में व्यक्ति विशेष के लिए, तथा कंपनी के उस हिस्से को जो नियुक्ति करने, निकालने, प्रशिक्षण देने तथा दूसरे व्यक्तिगत मूद्दो से सम्बंधित है व जिसे साधारणतयाः मानव संसाधन प्रबंधन के नाम से जाना जाता है, के लिए प्रयुक्त होता है। यह लेख दोनों परिभाषाओं से सम्बंधित है।

Similar questions