मानवता ही सच्चा धर्म
निबंध लिखिए
Answers
Answered by
0
Answer:
मानवता ही सच्चा धर्म
निबंध लिखिए
Explanation:
मानव ईश्वर की सबसे उत्तम रचना है। मानव को सर्वोच्च पद उसकी संरचना से नहीं बल्कि उसके गुणों से प्राप्त हुआ है। सहयोग, सदाचार व सद्भाव जैसे मानवीय गुण ही मानव को अन्य जीवों से श्रेष्ठ सिद्ध करते हैं। मानव का मानव के साथ ही अन्य जीवों के प्रति समर्पण ही सर्वोत्तम धर्म है। मानवजाति आदि काल से इसी मानवता के धर्म का पालन करती आ रही है, परंतु समय सदैव एक जैसा नहीं रहता है। आज मानव मानवता के धर्म को भुलाकर स्वयं द्वारा निर्मित धर्म को अधिक महत्त्व देने लगा है। नतीजन आज हर तरफ हिंसा, संघर्ष, दुख का साम्रज्य है। इसके विपरीत मानवता का धर्म हमें इस तरह के कर्मों से सदैव दूर रहने की प्रेरणा देता है। अत: इससे यह स्पष्ट होता है कि अन्य धर्मों की अपेक्षा मानवता ही श्रेष्ठ धर्म है।
Similar questions