मे ओर डिजिटल दुनिया निबंध
Answers
डिजिटल इंडिया मोदी सरकार द्वारा एकछत्र अभियान है जिसके अंतर्गत बहोत सारे अभियानों का आरम्भ करना सरकार का मूल उद्देश्य है| डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट भारत के वर्तमान सरकार (मोदी सरकार) द्वारा 2 जुलाई 2015 को शुरू किया गया था| इस अभियान का जश्न पूरा एक सप्ताह तक किया गया जिसे “डिजिटल वीक” कहा जा रहा है|
डिजिटल इंडिया योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है| इस अवसर पर देश की कई बड़ी बिजनेस मैन और अन्य जानी मानी हस्तियाँ मौजूद थे| जैसे की, रिलायंस कंपनी की अध्यक्ष मुकेश अम्बानी, देश की टेलिकॉम मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद, आदि| इस अवसर पर मोदी जी ने अपने भाषण में देश को डिजिटल बनाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया था|
डिजिटल इंडिया योजना के सफलता के लिए देश की बड़ी बड़ी कंपनियों ने काफि खर्च किया हुआ है| इस योजना की अब तक की लागत करीब 4.5 लाख करोड़ की आंकड़े छु चुकी है|
सरकार के अनुमान डिजिटल इंडिया योजना करीब 18 लाख नई नौकरियों को जन्म देगा| इससे देश में पनपती बेरोजगारी कुछ हद तक घटेगी| ये अभियान अपने साथ साथ काफी और छोटे छोटे अभियानों को साथ लाया है जिससे की देश की कई क्षेत्र में सुधार की उम्मीद है|
मोदी जी के कहेनुसार वह दिन दूर नहीं जब डिजिटल इंडिया के कारण पूरा विश्व में भारत की एक अलग पहचान होगी| विश्व की कोई ऐसा देश नहीं होगा जिसे भारत की कभी जरुरत ही नहीं होगी| भारत मदद लेने वाले देशों से मदद देने वाले देशों मे गिणा जाएगा|
डिजिटल इंडिया अभियान से देश की नौजवानों को भी काफी मदद मिलेगी| आज कल पूरे देश में स्टार्ट अप शुरू करने में देश की नौजवानों को डिजिटल इंडिया से काफी मदद मिलेगी| ये नई तकनीकों और सरलता को जन्म देगी| नई नौकरियां भी अपने आप उत्पन्न होने लगेगी|
डिजिटल इंडिया से देश की आर्थिक अवस्था में भी काफी सुधार आने की आशा है| देश को बाहरी राज्यों और देशों से कई प्रकार की चीजों और सामानों का इम्पोर्ट करना पड़ता है| लेकिन अब डिजिटल इंडिया के मदद से काफी मात्रा में नई स्टार्ट अप खोले जाएंगे, जिससे की लगभग सारी चीजों का हमारे देश में ही प्रोडक्शन हो पायेगा| इससे देश में नौकरियां के साथ साथ कमाई भी बढेगी| और देश की आर्थिक अवस्था में सुधार होगी| कहा जाता है की यही योजना भारत को पूर्ण रूप से स्वदेशी देश कहलायेगा|
डिजिटल इंडिया काफी सोची और समझी हुई ख्याल है जिससे पूरा देश उपकृत होगा, और पुरे विश्व के लिए एक उदाहरण बनेगा| तो’आईए हम सब भी देश की डिजिटल इंडिया अभियान को सफल होने में अपना पूरा योगदान दें|