Hindi, asked by genos8, 4 days ago

मेरा भारत मेरी शान पर एक निबंध​

Answers

Answered by powarpranav1986
4

मेरे देश का नाम भारत है, मेरा भारत देश महान देश है। इसके बहुत से नाम है इसे हम हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया आदि नामों से पुकारते हैं। भारत देश एक बड़ा देश होने के नाते सभी देशों से महान इसलिए है, क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं।

हमारे देश पर यानी कि भारत देश पर आने वाली किसी भी आपदा का सभी लोग मिलकर सामना करते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अगर कोई आपदा आती है, तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ऐसा हमारा देश हमारा भारत देश महान है। भारत देश के कण-कण में प्रेम बसा हुआ है। हम ही नहीं दूसरे देश भी भारत देश की एकता की मिसाल देते हैं। हमारा भारत देश सुंदर देश है, यहां पर सुबह कोयल की कूक के साथ होती है, चिड़ियों की चहचहाहट हमारा मन मोह लेती है।

नाचता हुआ मोर सुनहरा लगता है और एक अच्छे दिन की शुरुआत करता है। हमारी प्रकृति बहुत ही आकर्षित करती है। हमारे देश में चारों तरफ हरियाली का वातावरण है। हमारा देश भारत देश सच में महान है, क्योंकि कई सदियों से बहुत से देशों ने विदेशियों ने अपनी ताकत से गुलाम बनाया है।

गुलाम होने के बावजूद भी यहां पर लोगों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी हमारे देश की मिट्टी की खुशबू उतनी ही सुगंधित है, किसान आज भी खेतों में मेहनत करते हुए दीखते हैं।

हर साल हमारे भारत देश में त्यौहार मनाए जाते हैं। हमारे भारत देश में होने वाले त्यौहार मिल जुल कर एक साथ मनाते हैं। भारत देश में हम सभी खुशियां एक साथ बाटते हैं और प्रेम भाव एक दूसरे में रखते हैं।

Similar questions