Hindi, asked by barotrajnikant118, 1 year ago

मेरा भारत महान निबंध​

Answers

Answered by engineyar
52

Answer: your answer is given below

if helpfull you must mark me as brainlist  

Explanation: भारत एक कृषि प्रधान देश है 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती  का भविष्य युवा होता है। हमारे पास गर्व करने लायक काफी उपलब्धियां हैं। हम हिमालय की चोटी पर पहुंचे, चांद को अपना बनाया है, राजनीति में भी युवाओं की भागीदारी बढ़ने लगी है। पूरी दुनिया में सबसे युवा है भारत जो राजनीति औद्योगीकरण विज्ञान, शिक्षा, साहित्य सृजन और कला में आगे हैं। 'ऐ मेरे प्यारे वतन तेरे सूरज सदा जगमगाते रहें चांद-तारे यूं ही मुस्कारते रहें।'

देश की मिट्टी का असर है कि यहां हमेशा से ही महान हस्तियां, चाचा नेहरू, मौलाना आजाद, प्रेमचंद, झांसी की रानी, टाटा, बिरला, अंबानी, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल, एमएफ हुसैन, डॉ. सारा भाई न जाने कितनी ही प्रतिभाएं आती रही हैं और आती रहेंगी। हमारे पूर्वजों ने बड़े संघर्षों के बाद आजादी का तोहफा हमें दिया। जिसकी सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है। नैतिक, मूल्यों एवं संस्कारों का बड़ा महत्व है

ये शान हमारे वतन की है कि इसमें एक ही समय में अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियां हैं। नदियां, झरने, पहाड़, मैदान, रेगिस्तान, पठार मतलब यह कि प्रकृति की अनुपम सुंदरता। कृषि प्रधान राष्ट्र जो गांवों में बसता है। ये संस्कार हमें इसी वतन से मिले कि गुरु को भगवान का दर्जा प्राप्त है माता के चरणों में स्वर्ग है। श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति कौन नहीं जानता? यहां पर अतिथि देवो भवः है।

हमारे वतन की सौंधी खुशबू का ही कमाल है कि मदर टेरेसा, मीरा बहन और न जाने कितनी हस्तियां इस देश को समर्पित हो गईं। ऐसे प्यारे वतन के लिए क्यों न मन श्रद्धा से भर जाए?

हम इस वतन को सलाम करते हैं जिसके एक किनारे अंडवान निकोबार तो दूसरी तरफ हिमालय है। ये हिमालय किश्वरे हिन्दोस्तान, चूमता है तेरी पेशानी को आसमान। सलाम है उस वतन को जिसकी शान तिरंगा है। तरक्की की राहें खुली हैं, मेट्रो दौड़ती है, आसमान में अनुसंधान जारी है।

Answered by theajitkamble007
49

मेरे देश का नाम भारत है लेकिन इसको कई नामों से पुकारा जाता है हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया मेरे देश के नाम अनेक हैं लेकिन इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी यहां के नागरिक एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है.

किसी एक व्यक्ति पर अगर कोई विपदा आ जाती है तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए तत्पर रहते है ऐसा मेरा देश है. हमारे देश की कण-कण में प्रेम भाव बसता है दूसरे देश के लोग हमारे देश की एकता का मिसाल देते है.

यह मेरा सुंदर देश है जहां पर सुबह कोयल की मधुर आवाज, चिड़िया की ची-ची तो मन मोह लेती है मोर का सुनहरा नाच देखने को मिलता है, सिंह की दहाड़ और प्रकृति की सुंदरता सभी को आकर्षित करती है.

हमारा देश सच में महान है क्योंकि कई सदियों तक विदेशी ताकतों के गुलाम रहने के बावजूद आज भी यहां पर कुछ अधिक बदलाव नहीं आया है आज भी मिट्टी से वही सौंधी खुशबू आती है, किसान खेतों में मेहनत करते है, मिलजुलकर त्यौहार मनाते है पूरा देश एकजुट होकर प्रेम भाव से रहता है.

ऐसी विविधता और एकता सिर्फ मेरे भारत देश में ही देखने को मिल सकती है इसीलिए विदेशी लोग हमारी संस्कृति को जानने और पहचानने आते रहते है.

मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म ऐसी पावन भूमि पर हुआ है जहां पर वीरों ने बलिदान दिया है, भगवान श्रीराम ने जन्म लिया है, गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र जैसी पवित्र नदियां बहती है, नारी को सम्मान दिया जाता है और भारत मां की भूमि को मां के समान मानकर पूजा जाता है.

हमारी भारत माता के शीश पर हिमालय मुकुट के समान सफेद बर्फ की चादर ओढ़े हुए देश की शोभा बढ़ाता है.

यहां की अरावली पर्वतमाला जिसका विदेशों में भी गुणगान है दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल हमारे देश में ही है जो कि हमारे देश की शान बढ़ाता है.

मेरे भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है जिसको अब विदेशों में भी पढ़ा जाने लगा है इस देश में भगत सिंह, सुखदेव चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ, राजगुरु जैसे कई क्रांतिकारी हुए हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई है आज भी उनके उसूलों की मिसाल दी जाती है.

महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी, गांधीजी, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, डॉ अब्दुल कलाम, चाणक्य जैसे कई महान व्यक्तियों ने इस देश को नई दिशा दी है.

मेरा भारत देश विश्व में जनसंख्या की दर से दूसरे स्थान पर है और यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां पर सभी को बराबर अधिकार मिलता है. यहां पर अगर कोई गलत कार्य करता है तो उसके लिए न्यायिक व्यवस्था है जो कि बहुत अच्छी व्यवस्था है.

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां का इतिहास बहुत बड़ा है और यहां पर कई पराक्रमी व्यक्तियों ने जन्म लिया है यहां की प्रकृति भी बहुत विशाल और सुंदर है यहां पर हर नागरिक को अपनी बात कहने का हक है जो कि एक बहुत बड़ी बात है मेरा भारत संसार के सभी देशों में सबसे महान देश है.

Similar questions