Hindi, asked by purovidutta533, 4 months ago

मोर के बारे में 60-100 शब्दों में लिखिए।​

Answers

Answered by ranjanachauhan767
3

Answer:

OK helpful for you....

Attachments:
Answered by mrunalbagal218
1

Answer:

तुम भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के बारे में जरूर जानते होगे, जो दुनिया भर में सबसे सुंदर पक्षियों में से एक माना जाता है। इसे पक्षियों का राजा भी कहा जाता है। अपने सिर पर मुकुट के समान बनी कलगी और रंग-बिरंगी इंद्रधनुषी सुंदर तथा लंबी पूंछ से यह जाना जाता है। आंख के नीचे सफेद रंग, चमकीली लंबी गर्दन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बारिश के मौसम में बादलों से भरे काले आकाश के नीचे जब यह अपने पंख शानदार तरीके से फैलाकर नृत्य करता है, तो कई मोरनियों के दिलों पर राज करता है। मोर के इन्हीं गुणों के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। रजनी अरोड़ा का आलेख

यह माना जाता है कि मोर सबसे पहले भारत, श्रीलंका और उसके आसपास के देशों में पाए गए, जिन्हें भारत में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान अंग्रेज पूरी दुनिया में ले गए। आज मोर की मुख्य रूप से दो प्रजातियां पाई जाती हैं- नीला मोर भारत, नेपाल और श्रीलंका में और हरा मोर जावा, इंडोनेशिया तथा म्यांमार में पाया जाता है। इसके अलावा अफ्रीका के वर्षावनों में कांगो मोर भी मिलते हैं।

Similar questions